Makar (Capricorn) Business Horoscope 2021: जारी रहेगा सफलता-असफलता का दौर
Makar (Capricorn) Business Horoscope 2021: मकर राशि के कारोबारियों को साल 2021 में आर्थिक मोर्चे पर कुछ विफलताओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखें। बृहस्पति शनि के साथ लग्न में बैठकर कमजोर रहेगा। इस वर्ष खर्च अधिक और आय कम होगी इससे परेशान रहेंगे। धन का संचय करने में मुश्किलें आएंगे, बिजनेस में भी अप-डाउन बना रहेगा। इस साल नए काम शुरू करेंगे लेकिन उनमें साल के शुरुआती पांच-छह माह उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिल पाएंगी उसके बाद कुछ ठीक स्थिति बनने लगेंगी। हालांकिमार्च के बाद शुक्र के उच्चावस्था में आने के कारण और बृहस्पति के द्वितीय धन भाव में आने के कारण कुछ सीमित बिजनेस से लाभ होने की संभावनाएं भी बनेंगी।
मई के बाद जुलाई तक कारोबार को आगे बढ़ाने में सफल होंगे, इसमें आपको किसी करीबी का सहयोग मिल सकता है। आपके पति या पत्नी के सहयोग से नए कार्यो में कदम रखेंगे। अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स, तेल, पेट्रोलियम पदार्थ, दवाओं, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट, ज्योतिष, वास्तु जैसे कार्यो से अच्छा लाभ अर्जित करेंगे। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में निवेश लाभ का सौदा रहेगा।
आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है
नवंबर-दिसंबर के माह फिर से तकलीफदेह साबित होंगे। बिजनेस में लॉस से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान संचित धन से काम चलाना पड़ेगा।
यह पढ़ें: साल 2021 का प्यार का राशिफल













Click it and Unblock the Notifications