मकर प्रेम राशिफल 2024 (Capricorn Love Horoscope): रिश्ते में गर्माहट लाएगा साल 2024
Love Horoscope 2024 Capricorn (मकर प्रेम राशिफल 2024): प्यार का एहसास बड़ा खूबसूरत होता है, कहते हैं सच्चा प्यार इंसान का पूरा जीवन बदलकर रख देता है। जिसे सच्चा प्यार मिल जाए वो इंसान बड़ा खुशनसीब होता है। लेकिन प्यार सभी की किस्मत में नहीं होता।

कोई इसे पाकर भी खो देता है तो कोई प्यार की एक फुहार के लिए जीवनभर तरसता रहता है।वर्ष 2024 प्यार के मामले में क्या सौगातें लेकर आने वाला है, किसे अपना पहला प्यार मिलेगा और किसका खोया प्यार लौटकर आने वाला है।
दो पंछी जीवनभर के लिए एकदूजे के हो जाएंगे
क्या प्यार के दो पंछी जीवनभर के लिए एकदूजे के हो जाएंगे या फिर झेलनी पड़ सकती है जुदाई। ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से इसे देखने का प्रयास हम oneindia.com के माध्यम से करने जा रहे हैं।
हम जानेंगे कि कैसा रहेगा साल 2024?
सभी राशियों की लव लाइफ के बारे में हम जानेंगे कि कैसा रहेगा साल 2024. ज्योतिष में शुक्र को प्रेम का ग्रह कहा जाता है और मंगल को ऊर्जा का। दोनों ग्रहों के तालमेल से किसी व्यक्ति के जीवन में प्रेम का संचार होता है।
रिश्ते में खुशी और गर्माहट लाएगा
मकर राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 का प्रारंभ रिश्ते में खुशी और गर्माहट लाएगा। द्वादश स्थान में धनु राशि के शुक्र का प्रभाव रिश्ते के रूझान आपके पक्ष में कर सकता है और आपके प्रेम की संभावनाओं को बढ़ावा दे सकता है। प्रिय पार्टनर के साथ आप कुछ रोमांचक मुलाकातों का आनंद ले सकते हैं।
आपकी लव लाइफ रोमांचक रहेगी
यदि आप किसी कमिटेड रिश्ते में हैं तो जनवरी के अंत का समय रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए सटीक रहेगा। इस दौरान आपकी लव लाइफ रोमांचक रहेगी, लेकिन फरवरी के महीने में आपका जिद्दी रवैया आपके रिश्ते को कमजोर बना सकता है। इसलिए रिश्ते में समझदारी रखना आवश्यक होगा।
नया रिश्ता आपके दिल को छूने का आतुर रहेगा
फरवरी के मध्य में कोई नया रिश्ता आपके दिल को छूने का आतुर रहेगा। यदि पहले से किसी रिश्ते में हैं तो आप अपने जीवन के दूसरे पक्षों जैसे कामकाज और परिवार पर ध्यान देने के कारण प्रेम को वक्त नहीं दे पाएंगे। इसी प्रकार मार्च का महीना आपके प्रेम जीवन के लिए औसत रह सकता है क्योंकि आप अपने जीवन के अन्य क्षेत्रों पर अधिक ध्यान देंगे।
रिश्ते को समझने और उसमें गर्माहट लाने का भरपूर मौका
25 अप्रैल से शुक्र का गोचर आपके चतुर्थ स्थान में होना लाभदायक रहेगा। आप पार्टनर के साथ रोमांचक और हाई क्लास डेट पर जा सकते हैं। इस समय आपको अपने रिश्ते को समझने और उसमें गर्माहट लाने का भरपूर मौका मिलेगा।
आप सुखद संबंध बनाने की ओर अग्रसर होंगे
आप एक-दूसरे की कमजोरियों को आपसी चर्चा करके दूर करने में सफल भी हो जाएंगे। जिन लोगों के जीवन में प्रेम का संचार नहीं हुआ है वे भी इस दौरान एक सुखद संबंध बनाने की ओर अग्रसर होंगे। किसी का प्रेम प्रस्ताव मिलेगा और आप अपनी ओर से भी प्रस्ताव देंगे। विवाहित दंपती इस दौरान अपने रिश्ते को नई ऊर्जा दे सकते हैं।
अपने साथी के साथ खुलकर व्यवहार कर पाएंगे
19 मई से स्वराशि वृषभ का शुक्र आपके पंचम स्थान को एकदम से एक्टिव करेगा और आप प्रेम के उच्च स्तर पर जाने में सफल होंगे। आप रोमांटिक यात्राएं करेंगे और अपने साथी के साथ खुलकर व्यवहार कर पाएंगे।
बहुत प्यारे रिश्ते में बड़ा बदलाव आ सकता है
जून के महीने में किसी बहुत प्यारे रिश्ते में बड़ा बदलाव आ सकता है। मंगल संकेत करता है कि जुलाई का महीना अपने प्रेम जीवन को उत्तेजित करने के लिए नए माध्यमों को आजमाने के लिए एक अच्छ समय हो सकता है। लेकिन मंगल का प्रभाव रहने के कारण आवेगपूर्ण कार्य करने से बचें क्योंकि इससे आपके रिश्ते को कुछ नुकसान हो सकता है।
प्रेम जीवन में आप नए सुखद अनुभवों से गुजरेंगे
अगस्त-सितंबर के महीने में अपने प्रेम जीवन में आप नए सुखद अनुभवों से गुजरेंगे। यहां ग्रहों का प्रभाव आपके अधिकांश रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने में मदद करेगा। अक्टूबर माह रिश्तों और प्रेम संबंधो के मामलों में अनुकूल प्रभाव का संकेत दे रहा है। प्रेम संबंधों के लिए शुक्र उपयुक्त प्रतीत हो रहा है।
नवंबर का महीना सुखद अहसास करवाएगा
यदि आप अपनी पसंद के व्यक्ति से प्रस्ताव मंजूर होने का इंतजार कर रहे हैं तो नवंबर का महीना आपको यह सुखद अहसास करवा सकता है। संभावना है कि दिसंबर महीने में आपके पुराने मित्र आपसे फिर से संपर्क करने का प्रयास करें। किसी ऐसे व्यक्ति के प्रति आकर्षण, जिसे आप अतीत से जानते हैं, इस वर्ष के अंत तक अधिक रहेगा।
उपाय : मकर राशि के जातक वर्ष 2024 में प्रेम संबंधों को गर्माहट से भरपूर रखने के लिए मोती पहनें।












Click it and Unblock the Notifications