Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कर्क प्रेम राशिफल 2024 (Cancer Love Horoscope): लव लाइफ अच्छी चलेगी

Love Horoscope 2024(कर्क प्रेम राशिफल 2024): प्यार का एहसास बड़ा खूबसूरत होता है, कहते हैं सच्चा प्यार इंसान का पूरा जीवन बदलकर रख देता है। जिसे सच्चा प्यार मिल जाए वो इंसान बड़ा खुशनसीब होता है। लेकिन प्यार सभी की किस्मत में नहीं होता। कोई इसे पाकर भी खो देता है तो कोई प्यार की एक फुहार के लिए जीवनभर तरसता रहता है।

Cancer Love Horoscope

वर्ष 2024 प्यार के मामले में क्या सौगातें लेकर आने वाला है, किसे अपना पहला प्यार मिलेगा और किसका खोया प्यार लौटकर आने वाला है। क्या प्यार के दो पंछी जीवनभर के लिए एकदूजे के हो जाएंगे या फिर झेलनी पड़ सकती है जुदाई।

हम जानेंगे कि कैसा रहेगा साल 2024?

ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से इसे देखने का प्रयास हम oneindia.com के माध्यम से करने जा रहे हैं। सभी राशियों की लव लाइफ के बारे में हम जानेंगे कि कैसा रहेगा साल 2024. ज्योतिष में शुक्र को प्रेम का ग्रह कहा जाता है और मंगल को ऊर्जा का। दोनों ग्रहों के तालमेल से किसी व्यक्ति के जीवन में प्रेम का संचार होता है।

प्रेम जीवन में काफी उतार-चढ़ाव लाएगा

कर्क राशि के जातकों के लिए साल 2024 प्रेम जीवन में काफी उतार-चढ़ाव लाएगा किंतु एक बात तो पक्की है कि इस साल यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो आपका प्रेम विवाह संबंध में बदल सकता है। हालांकि इसमें विवाहित स्त्री पुरुषों के विवाहेत्तर संबंध बनने की संभावनाएं भी काफी दिखाई दे रही हैं।

शुक्र आपके पक्ष में रहेगा

जैसे ही वर्ष 2024 शुरू होगा, शुक्र आपके पक्ष में रहेगा इसलिए आप और आपका पार्टनर घनिष्ठता के उस स्तर को प्राप्त कर सकते हैं जिसके लिए आप दोनों ने बहुत मेहनत की है। यदि आप अभी तक किसी रिश्ते में नहीं हैं तो संभव है कि वर्ष के प्रारंभ में ही आपको अपने सपनों का साथी मिल जाए।

मार्च का महीना भी भारी विवादों से भरा रह सकता है

12 फरवरी से शुक्र के आपके सप्तम भाव में आने का लाभ मिल सकता है। रिश्तों में ऊर्जा आएगी और पार्टनर के साथ आपके शारीरिक संबंध भी बन सकते हैं। इससे कुछ लोगों के रिश्तों में कुछ समय के लिए तनाव भी पैदा होगा क्योंकि भावनाओं में बहकर आप संबंध बना लेंगे किंतु बाद में उसे लेकर पछतावा हो सकता है। मार्च का महीना भी भारी विवादों से भरा रह सकता है।

विवाद उच्च स्तर पर पहुंच सकते हैं

पार्टनर के साथ आपके विवाद उच्च स्तर पर पहुंच सकते हैं। शारीरिक अस्वस्था भी रिश्ते निभाने में आड़े आ सकती है। हालांकि कठिनाइयां लंबे समय तक नहीं रह पाएंगी क्योंकि अप्रैल के मध्य से शुक्र आपके प्रेम जीवन और रिश्ते के मामलों में अद्भुत सामंजस्य लाने वाला है।

अप्रैल का उत्तरार्ध आपकी लव लाइफ के लिए बेहतरीन

पिछले तीन महीनों में जो दूरी बनी थी वह किसी तीसरे व्यक्ति के बीच में आने से दूर हो सकती है। कोई करीबी परिवारजन या मित्र आप दोनों प्रेमियों को मिलाने का काम करेगा। इस लिहाज से देखा जाए तो अप्रैल का उत्तरार्ध आपकी लव लाइफ के लिए बेहतरीन साबित होने वाला है।

रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं

19 मई से 12 जून का समय आप अपनी लव लाइफ को गर्माहट से भर सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ एक रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। महंगे उपहारों का आदान-प्रदान होगा जो आपके रिश्ते को नया आयाम देगा। इस समय आप आसानी से अपने रिश्ते के बारे में बहुत अधिक सोच सकते हैं। रिश्ते को विवाह में बदलने के बारे में भी इस समय सोच सकते हैं और इसके लिए अपने परिवार से बात करना जरूरी रहेगी।

रिश्ते को निभाने के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे

7 जुलाई से शुक्र आपकी ही राशि कर्क में आने वाला है। यह समय आपके लिए मानसिक रूप से थोड़ा विचलित करने वाला रह सकता है। आप रिश्ते को निभाने के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे किंतु पार्टनर का ध्यान आप पर नहीं होने के कारण आप रिश्ते में कुछ दूरी महसूस कर सकते हैं।

सुखदायक प्रभाव रहेगा

इसके अलावा, आपको रोमांस से पीछे हटने की आवश्यकता भी हो सकती है क्योंकि आप जुलाई के महीने के आसपास अपने जीवन के अन्य क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। बृहस्पति धीरे-धीरे आपके निजी जीवन पर सुखदायक प्रभाव डालेगा। अच्छी बात यह है कि जैसे-जैसे वर्ष आगे बढ़ेगा शुक्र आपको कुछ जटिल मामलों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पर्याप्त शक्ति प्रदान करेगा।

लव लाइफ उत्साह और गर्मजोशी से भरी रहने वाली है

सितंबर के महीने के आसपास आपकी लव लाइफ उत्साह और गर्मजोशी से भरी रहने वाली है। यदि पहले से ही किसी रिश्ते में हैं, तो अपने रिश्ते को अगले स्तर पर अर्थात् विवाह तक ले जाने का समय आ गया है। शुक्र आपको अपने बंधे बंधाए दायरे से परे कुछ संबंध बनाने का मौका प्रदान करेगा। मंगल आपको अत्यधिक भावुकता की ओर ले जा सकता है, इसलिए संभावना है कि आपकी भावनाएं किसी के द्वारा आहत हो सकती हैं।

उपाय : कर्क राशि के जातक साल 2024 में अपनी लव लाइफ को मजेदार बनाए रखने के लिए हीरा पहनें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+