Kark (Cancer) Business Horoscope 2021: प्रॉफिट वाला रहेगा बिजनेस

Kark (Cancer) Business Horoscope 2021: कर्क राशि के कारोबारियों के लिए साल 2021 अनेक प्रकार की चुनौतियां लेकर आ रहा है। खासकर आपको सलाह दी जाती है किइस साल पार्टनरशिप में कोई काम शुरू न करें। यदि पहले से कोई पार्टनर है तो उसमें भी अत्यधिक सतर्क रहने की जरूरत है। पार्टनरशिप में लॉस, धोखेबाजी जैसी घटनाएं हो सकती हैं। कोई आपकी उदारता का गलत लाभ उठाने का प्रयास करेगा। दशम में मंगल की उपस्थिति आजीविका के साधन प्राप्ति में रूकावट पैदा करेगा।

फरवरी से जून 2021 के बीच का समय महत्वपूर्ण है। इस दौरान बड़ा निवेश करने से बचना होगा। इस दौरान बिजनेस में बड़े बदलाव होने के संकेत भी हैं। ग्रह-नक्षत्रों का संकेत है किइस दौरान शेयर मार्केट में भारी उठा पटक होने के संकेत हैं इसलिए यदि आप बड़ी रिस्क लेने को तैयार हैं तो ही निवेश करें। विदेशी ट्रेंड में बड़े करेक्शन आने से मार्केट डाउन जा सकता है। जून के बाद व्यापारिक स्थितियों में सुधार आएगा। आप कोई रणनीतिक योजना बनाकर काम करेंगे तो आगे बढ़ने के पूरे चांस हैं। इस साल आपको कहीं से अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना भी है। अक्टूबर-नवंबर के बीच में कोई बड़ा प्रॉफिट हो सकता है।

विदेशी व्यापार से भी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं

डेयरी प्रोडक्ट, ज्वेलरी, होटल इंडस्ट्री में निवेश लाभ देगा। विदेशी व्यापार से भी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। शनि से जुड़े बिजनेस जैसे कंस्ट्रक्शन, ऑटोमोबाइल, पेट्रोलियम पदार्थो आदि से जुड़े कर्क राशि के जातकों को आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है। शनि से संबंधित कार्यो में निवेश करने से भी बचें।

यह पढ़ें: साल 2021 का प्यार का राशिफल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+