Bada Mangal 2019 : मंत्रों द्वारा हनुमान जी को प्रसन्न करने के उपाय

लखनऊ। अष्टसिद्धि नौं निधि के दाता असबर दीन जानकी माता। हनुमान जी को माता जानकी ने आठों सिद्धियों का वरदान दिया है। इसीलिए बजरंगबली का आठों दिशाओं में प्रभाव है। कलयुग में हनुमान जी की विशेष महिमा है, आपके स्मरण मात्र से भक्तों का बेड़ा पार हो जाता है। ज्येष्ठ के महीने में तो हर तरफ हनुमान जी की भक्ति में लोग मीठे जल का व अन्य प्रकार के व्यंजनों का दान करते है।

चलिए इसी शुभ मांगलिक अवसर पर कुछ ऐसे उपाय बताते है जिससे आपके ऊपर हमेशा हनुमान जी की कृपा बनी रहे।

हनुमान जी को करें इन मंत्रों से खुश

हनुमान जी को करें इन मंत्रों से खुश

  • यदि आपको समस्यायें घेरे रहती है और आप आये दिन एक न एक समस्याओं से जूझते रहते है तो हनुमान जी के निम्न मन्त्र ''ऊॅ वायु पुत्रायनमः'' का जाप करें।
  • महिलायें अपने सौभाग्य वृद्धि के लिए हनुमान जी के इस मन्त्र का ''ऊॅ चिंरजीवने नमः'' जाप करें।
  • कार्य सिद्धि के लिए आप हनुमान जी के निम्न मन्त्र ''ऊॅ रामदूताय नमः'' का जाप करें।
 बजरंगबली

बजरंगबली

  • छात्र अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हेतु बजरंगबली के इस मन्त्र ''ऊॅ गुणढयाय नमः'' का नियमित जाप करने से सफलता मिलती है।
  • यदि आप शतु्रओं व विरोधियों से आये दिन परेशान रहते है महाबीर जी के निम्न मन्त्र ''ऊॅ शूराय नमः'' का नियमित जाप करने से फायदा अवश्य मिलेगा।
  • यदि आप राम भक्त या हनुमान भक्त है और अपनी अध्यात्मिक उर्जा को बढ़ना चाहते है। तो आप इस मन्त्र ''ऊॅ महायोगिने नमः'' का जाप करें।
  • इन मंत्रों से करें परेशानी का हल

    इन मंत्रों से करें परेशानी का हल

    • यदि आपके परिवार में एक न एक व्यक्ति बीमार ही रहता है और जिस वहज से आपका पूरा परिवार व्यथित व चिन्तित रहता है, तो आप हुनमान जी के निम्न मन्त्र ''ऊॅ सोमित्र प्राणदाय नमः'' का जाप करें लाभ अवश्य मिलेगा।
    • यदि आप या आपके परिवार में भूत, प्रते, बाधा या अन्य किसी प्राकर बाहरी हवा से भय का माहौल बना रहता है, तो आप बजरंगबली के इस मन्त्र का ''ऊॅ हनुमते नमः''नियमित जाप करने से घर में भयमुक्त माहौल हो जायेगा।
    • समस्त प्राकर की बाधाओं की मुक्ति के लिए निम्न मन्त्र ''ऊॅ अंजनगर्भ संभूत कपीन्द्र सचिवोत्तम। रामप्रिय नमस्तुभ्यं हनुमत रक्षा सर्वदा। का जाप करने से लाभ मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+