मेष प्रेम राशिफल 2023 (Aries Love Horoscope): प्रेम के मामले में लकी है साल
जीवनसाथी के प्रति आपका आकर्षण और लगाव बढ़ेगा। आप जीवनसाथी के साथ मनोरंजक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

मेष राशि के जातक वर्ष 2023 में प्रेम के मामले में लकी साबित होंगे। आप अपने पार्टनर के प्रति जितने समर्पित और ईमानदार रहेंगे, उतना ही प्रेम परवान चढ़ेगा किंतु यदि प्रेम में दुराव-छिपाव या छल कपट किया तो संबंध से हाथ धो बैठेंगे। यदि पिछले वर्षो से आपका प्रेम संबंध चला आ रहा है तो इस वर्ष आपकी लव मैरिज होने के पूरे योग हैं। वर्ष के प्रारंभ में पंचम भाव पर शुभ ग्रहों की दृष्टि होने का शुभ फल उन लोगों को भी मिलने वाला है जिनके जीवन में अब तक प्रेम का पदार्पण नहीं हुआ है।
जीवनसाथी के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा
विशेषकर अप्रैल से अगस्त माह उन लोगों के लिए ही है जो अविवाहित हैं। आपके जीवन में किसी प्रिय का प्रवेश हो सकता है। वह आपको समझेगा और आप भी उसके करीब अनुभव करेंगे। विवाहित लोगों की बात करें तो वर्ष में राहु-केतु और पंचम पर पाप ग्रहों की दृष्टि दांपत्य जीवन में टकराव और तनाव पैदा करेगी। यह समय वर्ष के प्रारंभ से लेकर अप्रैल और अक्टूबर के बाद से वर्ष अंत तक विशेष कष्टप्रद रहेगा। अप्रैल में बृहस्पति की स्थिति बदलने से कुछ राहत अनुभव होगी। इस समय में जीवनसाथी के प्रति आपका आकर्षण और लगाव बढ़ेगा। आप जीवनसाथी के साथ मनोरंजक यात्रा पर भी जा सकते हैं। उपहारों का आदान-प्रदान भी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications