Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 8 मार्च 2023, बुधवार
आज श्री गणेशजी महाराज का पूजन करने से बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी और घर में शांति रहेगी और इंसान के सारे कष्टों का अंत होगा।

Aaj Ka Panchang: आज प्रतिपदा तिथि और दिन बुधवार है। आज का दिन उन दंपतियों के लिए विशेष है जिनका वैवाहिक जीवन ठीक नहीं चल रहा है। ऐसे दंपती आज के दिन कामदेव या भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करें। क्लीं कामदेवाय नम: मंत्र की 21 माला पिंक स्फटिक की माला से जाप करें। केसर का इत्र स्वयं भी लगाएं और जीवनसाथी को भी लगाने को दें। इससे शीघ्र ही आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आने लगेगी।यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
आज का पंचांग
- विक्रम संवत : 2079
- शालिवाहन शके : 1944
- मास : चैत्र कृष्ण पक्ष
- ऋतु : वसंत
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : प्रतिपदा सायं 7.42 तक
- नक्षत्र : उत्तरा फाल्गुनी रात्रि 4.18 तक
- योग : शूल रात्रि 9.17 तक
- करण : बालव प्रात: 6.58 तक
- सूर्योदय : 6.43.34
- सूर्यास्त : 6.31.43
- दिनकाल : 11 घंटे 48 मिनट 09 सेकंड
- रात्रिकाल : 12 घंटे 10 मिनट 56 सेकंड
- चंद्रास्त : प्रात: 7.15
- चंद्रोदय : सायं 7.20
- आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : कुंभ में
- चंद्र राशि : सिंह में प्रात: 8.52 तक पश्चात कन्या
- मंगल : वृषभ में
- बुध : कुंभ में अस्त
- गुरु : मीन में
- शुक्र : मीन में
- शनि : कुंभ में
- राहु : मेष में
- केतु : तुला में
शुभ समय दिन के
- लाभ : प्रात 6.44 से 8.12
- शुभ : प्रात: 11.09 से 12.38
- चर : दोप 3.35 से सायं 5.03
- लाभ : सायं 5.03 से 6.32
शुभ समय रात्रि के
- शुभ : रात्रि 8.03 से 9.34
- अमृत : रात्रि 9.34 से 11.06
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 12.38 से 2.06
- यम घंट : प्रात: 8.12 से 9.41
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : हरा
- आज के पूज्य देव : श्री गणेश, कामदेव
- आज का मंत्र : क्लीं कामदेवाय नम:












Click it and Unblock the Notifications