Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 7 जून 2024, शुक्रवार
Aaj Ka Panchang: यदि आपका दांपत्य जीवन खराब चल रहा है तो इसका कारण आपकी जन्मकुंडली में शुक्र का खराब होना हो सकता है।
शुक्र यदि कमजोर है, नीच राशि में है, अशुभ ग्रहों के प्रभाव में है तो दांपत्य जीवन, यौन संबंध खराब होंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आपको प्रेम नहीं मिलेगा।

इसलिए शुक्र को मजबूत करने के उपाय केवल शुक्रवार के दिन किए जा सकते हैं। शुक्रवार के दिन पानी में गुलाब जल डालकर स्नान करें। श्वेत चमकदार रेशमी वस्त्र पहनें और अपने पूजा स्थान में बैठकर स्फटिक की माला से ऊं द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय स्वाहा का जाप करें। इस दौरान चांदी के पात्र में जल भरकर रखें।
मंत्र जाप पूरा हो जाने के बाद इस जल का छिड़काव पूरे घर में करें और स्वयं और जीवनसाथी को थोड़ा थोड़ा प्रसाद स्वरूप पिलाएं।
आज का पंचांग, 7 जून 2024, शुक्रवार
- विक्रम संवत : 2081
- शालिवाहन शके : 1946
- मास : ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष
- ऋतु : ग्रीष्म
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : प्रतिपदा सायं 4:44 तक
- नक्षत्र : मृगशिरा सायं 7:41 तक
- योग : शूल रात्रि 8:03 तक
- करण : बव सायं 4:44 तक पश्चात बालव
- सूर्योदय : 5:42:23
- सूर्यास्त : 7:09:01
- दिनकाल : 13 घंटे 26 मिनट 38 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 33 मिनट 22 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात: 6:09
- चंद्रास्त : रात्रि 8:18
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य: वृषभ
- चंद्र: मिथुन
- मंगल : मेष
- बुध : वृषभ, अस्त
- गुरु : वृषभ
- शुक्र : वृषभ, अस्त
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 5:42 से 7:23
- लाभ : प्रात: 7:23 से 9:04
- अमृत : प्रात: 9:04 से 10:45
- शुभ : दोप 12:26 से 2:07
- चर : सायं 5:28 से 7:09
- अभिजित : प्रात: 11:59 से दोप 12:53
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : रात्रि 9:47 से 11:07
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 10:45 से दोप 12:26
- यम घंट : दोप 3:47 से सायं 5:28
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : सफेद, चमकीला सफेद
- आज के पूज्य : शुक्र
- आज का मंत्र : ऊं द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय स्वाहा
- प्रदोष काल : सायं 7:09 से रात्रि 9:15












Click it and Unblock the Notifications