Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 6 अक्टूबर 2023, शुक्रवार
Aaj Ka Panchang: आज प्रात: 6:34 तक सप्तमी तिथि रहेगी उसके बाद अष्टमी लग जाएगी। इसलिए आज मध्याह्न काल में अष्टमी तिथि रहने के कारण आज अष्टमी का श्राद्ध किया जाएगा। जिन लोगों के परिजनों की मृत्यु तिथि अष्टमी रही होगी वे आज श्राद्ध करेंगे। किसी विद्वान आचार्य सविधि श्राद्ध करवाने के बाद ब्राह्मण भोजन करवाएं।

उचित दान-दक्षिणा देकर ब्राह्मणों को संतुष्ट करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। आज शुक्रवार का दिन है और जिन लोगों की कुंडली में शुक्र पीड़ित है वे लोग आज के दिन शुक्र के मंत्र का जाप करें। परफ्यूम लगाएं और केसर का तिलक लगाएं।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : आश्विन कृष्ण पक्ष
- ऋतु : शरद
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : सप्तमी प्रात: 6:34 तक पश्चात अष्टमी
- नक्षत्र : आर्द्रा रात्रि 9:30 तक
- योग : परिघ 7 अक्टूबर प्रात: 5:29 तक
- करण : बव प्रात: 6:34 तक पश्चात बालव
- सूर्योदय : 6:20:46
- सूर्यास्त : 6:08:38
- दिनकाल : 11 घंटे 47 मिनट 51 सेकंड
- रात्रिकाल : 12 घंटे 12 मिनट 29 सेकंड
- चंद्रास्त : दोप 1:04
- चंद्रोदय : रात्रि 11:44
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : कन्या
- चंद्र राशि : मिथुन
- मंगल : तुला
- बुध : कन्या, अस्त
- गुरु : मेष, (वक्री)
- शुक्र : सिंह
- शनि : कुंभ (वक्री)
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 6:21 से 7:49
- लाभ : प्रात: 7:49 से 9:18
- अमृत : प्रात: 9:18 से 10:46
- शुभ : दोप 12:15 से 1:43
- चर : सायं 4:40 से 6:09
- अभिजित : प्रात: 11:51 से दोप 12:38
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : रात्रि 9:12 से 10:43
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 10:46 से दोप 12:15
- यम घंट : दोप 3:12 से सायं 4:40
आज विशेष :
- अष्टमी का श्राद्ध, कालाष्टमी
- आज का शुभ रंग : सफेद, जामुनी
- आज के पूज्य : शुक्र
- आज का मंत्र : ऊं द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:












Click it and Unblock the Notifications