Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 6 जून 2023, मंगलवार
Panchang Today: मंगलवार को बजरंगबली का पूजन करने से इंसान के सारे कष्टों का अंत हो जाता है।

Aaj Ka Panchang: आज मंगलवार देवी दुर्गा का दिन। यदि आपके जीवन में संकट समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रहे। यदि शत्रु आपको परेशान कर रहे हैं, आपकी तरक्की में बाधा डाल रहे हैं या आपको धन हानि पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज के दिन आप देवी दुर्गा के चित्र या मूर्ति के सामने एक तेल और एक घी का दीप प्रज्ज्वलित करें और दुर्गा सप्तशती के बारहवें अध्याय का पाठ करें। या दुर्गा के किसी भी मंत्र का एक माला जाप करें शीघ्र ही लाभ होने लगेगा। देवी की पूजा में शुद्धता, सात्विकता का होना अत्यंत आवश्यक है। शुद्ध भावना से यह प्रयोग करेंगे तो निश्चित रूप से शीघ्र ही लाभ होगा।
यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : आषाढ़ कृष्ण पक्ष
- ऋतु : ग्रीष्म
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : तृतीया रात्रि 12:49 तक
- नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा रात्रि 11:12 तक
- योग : शुक्ल रात्रि 1:52 तक
- करण : वणिज दोपहर 2:19 तक
- सूर्योदय : 5:42:25
- सूर्यास्त : 7:08:21
- दिनकाल : 13 घंटे 25 मिनट 55 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 34 मिनट 02 सेकंड
- चंद्रास्त : प्रात: 7:29
- चंद्रोदय : रात्रि 9:46
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : वृषभ
- चंद्र राशि : धनु, मकर में 7 जून प्रात: 4:39 से
- मंगल : कर्क
- बुध : मेष
- गुरु : मेष
- शुक्र : कर्क
- शनि : कुंभ
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- लाभ : प्रात: 10:45 से दोप 12:25
- अमृत : दोप 12:25 से 2:06
- शुभ : दोप 3:47 से सायं 5:28
- अभिजित : प्रात: 11:59 से दोप 12:52
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : रात्रि 8:28 से 9:47
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 3:47 से सायं 5:28
- यम घंट : प्रात: 9:04 से 10:45
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : लाल, सिंदूरी
- आज के पूज्य देव : मां दुर्गा
- आज का मंत्र : ऊं दुं दुगाये नम:












Click it and Unblock the Notifications