Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 5 जून 2023, सोमवार
Panchang Today: आषाढ़ मास में श्रीहरि का पूजन भी किया जाता है, इससे धर्म,अर्थ, काम और मोक्ष की पूर्ति होती है।

Aaj Ka Panchang: आज का दिन अत्यंत विशेष है। आज सोमवार के दिन से पवित्र आषाढ़ मास प्रारंभ हो रहा है। आषाढ़ मास भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष महत्व रखता है और सोमवार से मास का प्रारंभ होना अत्यंत फलदायी है। आज भगवान श्रीगणेश, माता पार्वती और कुमार कार्तिकेय, नंदी सहित भगवान शिव का अभिषेक, पूजन करें। विभिन्न स्तोत्र आदि का पाठ करें। संभव हो तो आज सोमवार का व्रत अवश्य रखें। जिस कामना की पूर्ति के लिए व्रत रखेंगे वह अवश्य पूरी होगी। यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
आज का पंचांग, 5 जून 2023, सोमवार
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : आषाढ़ कृष्ण पक्ष
- ऋतु : ग्रीष्म
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : प्रथमा प्रात: 6:38 तक पश्चात द्वितीया रात्रि 3:48 तक (द्वितीया का क्षय)
- नक्षत्र : मूल रात्रि 1:22 तक
- योग : साध्य प्रात: 8:47 तक पश्चात शुभ
- करण : कौलव प्रात: 6:38 तक पश्चात वणिज
- सूर्योदय : 5:42:27
- सूर्यास्त : 7:07:57
- दिनकाल : 13 घंटे 25 मिनट 29 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 34 मिनट 27 सेकंड
- चंद्रास्त : प्रात: 6:25
- चंद्रोदय : रात्रि 8:43
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : वृषभ
- चंद्र राशि : धनु
- मंगल : कर्क
- बुध : मेष
- गुरु : मेष
- शुक्र : कर्क
- शनि : कुंभ
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- अमृत : प्रात: 5:42 से 7:23
- शुभ : प्रात: 9:04 से 10:45
- चर : दोप 2:06 से 3:47
- लाभ : दोप 3:47 से सायं 5:27
- अमृत : सायं 5:27 से 7:08
- अभिजित : प्रात: 11:58 से दोप 12:52
रात्रि का चौघड़िया
चर : सायं 7:08 से रात्रि 8:27
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 7:23 से 9:04
- यम घंट : प्रात: 10:45 से दोप 12:25
आज विशेष :
- आषाढ़ मास प्रारंभ
- आज का शुभ रंग : सफेद, पिंक
- आज के पूज्य देव : श्री शिवजी
- आज का मंत्र : ऊं नम: शिवाय












Click it and Unblock the Notifications