Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 4 जून 2024, मंगलवार
Aaj Ka Panchang: मंगलवार को हनुमानजी का दर्शन पूजन करने से सारे संकट हल होते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं भौम प्रदोष के दिन हनुमानजी से जुड़ा एक प्रयोग आपको मालामाल कर सकता है।
मंगलवार के सफेद आंकड़े के पेड़ के पांच पत्ते लेकर इन्हें गंगाजल मिश्रित जल से शुद्ध कर लें। इन पर अष्टगंध से श्रीं लिखें और इन पत्तों की एक माला बनाकर हनुमानजी को पहना दें।

हनुमानजी को देसी घी के हलवे का भोग लगाएं और वहीं बैठकर सुंदरकांड का पाठ करें। इससे शीघ्र ही आपके आर्थिक संकट दूर हो जाएंगे और आपको धन संपदा की प्राप्ति होने लगेगी। अन्य समस्याओं का भी निराकरण होगा।
आज का पंचांग, 4 जून 2024, मंगलवार
- विक्रम संवत : 2081
- शालिवाहन शके : 1946
- मास : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष
- ऋतु : ग्रीष्म
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : त्रयोदशी रात्रि 10:00 तक
- नक्षत्र : भरणी रात्रि 10:33 तक
- योग : शोभन प्रात: 6:10 तक, पश्चात अतिगंड
- करण : गर प्रात: 11:08 तक पश्चात वणिज
- सूर्योदय : 5:42:28
- सूर्यास्त : 7:07:51
- दिनकाल : 13 घंटे 25 मिनट 22 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 34 मिनट 34 सेकंड
- चंद्रास्त : सायं 5:04
- चंद्रोदय : रात्रि 4:16
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य: वृषभ
- चंद्र: मेष, रात्रि 8:12 से मेष में
- मंगल : मेष
- बुध : वृषभ, अस्त
- गुरु : वृषभ
- शुक्र : वृषभ, अस्त
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- लाभ : प्रात: 10:44 से दोप 12:25
- अमृत : दोप 12:25 से 2:06
- अभिजित : प्रात: 11:58 से दोप 12:52
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : रात्रि 8:27 से 9:47
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 3:47 से सायं 5:27
- यम घंट : प्रात: 9:04 से 10:44
आज विशेष :
- भौम प्रदोष व्रत
- आज का शुभ रंग : लाल
- आज के पूज्य : हनुमानजी
- आज का मंत्र : ऊं हं हनुमते नम:
- प्रदोष काल : सायं 7:08 से रात्रि 9:15












Click it and Unblock the Notifications