Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 4 जुलाई 2023, मंगलवार

Aaj Ka Panchang: आज से भगवान शिव की आराधना का परम पावन पुनीत श्रावण मास प्रारंभ हो रहा है। यह प्रथम शुद्ध श्रावण का कृष्ण पक्ष है। मंगलवार से इस मास का प्रारंभ होना अत्यंत शुभ है क्योंकि इस दिन माता पार्वती को समर्पित मंगला गौरी व्रत होगा। मंगला गौरी व्रत सुहागिन महिलाएं अपनी संतान और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए करती हैं और अविवाहित कन्याएं यह व्रत उत्तम वर की प्राप्ति के लिए करती हैं।

Aaj Ka Panchang

इस व्रत में माता पार्वती का पूजन कर उन्हें सुहाग की समस्त सामग्री भेंट की जाती है। दिनभर व्रत रखा जाता है। आज से श्रावण मास प्रारंभ हो रहा है इसलिए आज के दिन भगवान शिव का पूजन अभिषेक अवश्य करें।

यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।

  • विक्रम संवत : 2080
  • शालिवाहन शके : 1945
  • मास : श्रावण (प्रथम शुद्ध) कृष्ण पक्ष
  • ऋतु : वर्षा
  • अयन : दक्षिणायन
  • तिथि : प्रथम दोपहर 1:37 तक
  • नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा प्रात: 8:24 तक पश्चात उत्तराषाढ़ा
  • योग : ऐंद्र प्रात: 11:47 तक
  • करण : कौलव दोप 1:37 तक
  • सूर्योदय : 5:47:32
  • सूर्यास्त : 7:14:30
  • दिनकाल : 13 घंटे 26 मिनट 58 सेकंड
  • रात्रिकाल : 10 घंटे 33 मिनट 23 सेकंड
  • चंद्रास्त : प्रात: 6:18
  • चंद्रोदय : रात्रि 8:29

आज की ग्रह स्थिति

  • सूर्य राशि : मिथुन
  • चंद्र राशि : धनु, दोपहर 1:43 से मकर में
  • मंगल : सिंह
  • बुध : मिथुन
  • गुरु : मेष
  • शुक्र : कर्क
  • शनि : कुंभ वक्री
  • राहु : मेष
  • केतु : तुला

दिन का चौघड़िया

  • लाभ : प्रात: 10:50 से दोप 12:31
  • अमृत : दोप 12:31 से 2:12
  • अभिजित : दोप 12:04 से 12:59

रात्रि का चौघड़िया

लाभ : रात्रि 8:34 से 9:53

त्याज्य समय

  • राहु काल : दोप 3:53 से 5:34
  • यम घंट : प्रात: 9:09 से 10:50

आज विशेष :

  • श्रावण मास प्रारंभ
  • आज का शुभ रंग : लाल
  • आज के पूज्य देव : मां दुर्गा
  • आज का मंत्र : ऊं दुं दुर्गाये नम:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+