Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 30 अक्टूबर 2023, सोमवार
Aaj Ka Panchang: आज का दिन अत्यंत विशेष है। आज सोमवार भगवान शिवजी का दिन है और आज के दिन दो बड़े और महत्वपूर्ण ग्रह अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। आज राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में आ रहे हैं। आज बड़े बदलावों वाला दिन रहेगा।

आज भगवान शिव का अभिषेक पूजन अवश्य करें। समस्त राशि के जातकों को भगवान शिव का पूजन आज अवश्य करना चाहिए इससे ग्रहों के राशि परिवर्तन से पड़ने वाले दुष्प्रभावों में कमी आएगी।
आज का पंचांग, 30 अक्टूबर 2023, सोमवार
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : कार्तिक कृष्ण पक्ष
- ऋतु : हेमंत
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : द्वितीया रात्रि 10:22 तक
- नक्षत्र : कृतिका रात्रि 3:59 तक
- योग : व्यतिपात सायं 5:31 तक
- करण : तैतिल प्रात: 11:03 तक
- सूर्योदय : 6:31:04
- सूर्यास्त : 5:49:14
- दिनकाल : 11 घंटे 18 मिनट 09 सेकंड
- रात्रिकाल : 12 घंटे 42 मिनट 22 सेकंड
- चंद्रोदय : सायं 6:56
- चंद्रास्त : प्रात: 6:57 (31 अक्टूबर)
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : तुला
- चंद्र राशि : मेष, प्रात: 10:27 से वृषभ में
- मंगल : तुला
- बुध : तुला
- गुरु : मेष, (वक्री)
- शुक्र : सिंह
- शनि : कुंभ (वक्री)
- राहु : मीन में दोप 2:19 से
- केतु : कन्या में दोप 2:19 से
दिन का चौघड़िया
- अमृत : प्रात: 6:31 से 7:56
- शुभ : प्रात: 9:21 से 10:45
- चर : दोप 1:35 से 2:59
- लाभ : दोप 2:59 से सायं 4:24
- अमृत : सायं 4:24 से 5:49
- अभिजित : प्रात: 11:48 से दोप 12:33
रात्रि का चौघड़िया
चर : सायं 5:49 से 7:25
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 7:56 से 9:21
- यम घंट : प्रात: 10:45 से दोप 12:10
आज विशेष :
- आज राहु और केतु का राशि परिवर्तन हो रहा है
- आज का शुभ रंग : सफेद
- आज के पूज्य : शिवजी
- आज का मंत्र : ऊं नम: शिवाय












Click it and Unblock the Notifications