Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 29 अक्टूबर 2023, रविवार
Aaj Ka Panchang: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष का प्रथम दिन है। आज रविवार का दिन है। जो लोग कार्तिक स्नान कर रहे हैं वे आज प्रात: तारों की छाया में स्नान करके भगवान विष्णु और सूर्यदेव का पूजन करें। विविध द्रव्यों से पूजन करने के बाद फलों, मिष्ठान्नों का नैवेद्य लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

सारे संकट दूर होंगे और पारिवारिक सुख-सौभाग्य, समृद्धि की प्राप्ति होगी। आज सूर्यदेव का पूजन करके आदित्यह्दय स्तोत्र का पाठ करने से मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा से जुड़ी परेशानियां, कमियां और शारीरिक मानसिक रोग दूर होंगे।
आज का पंचांग, 29 अक्टूबर 2023, रविवार
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : कार्तिक कृष्ण पक्ष
- ऋतु : हेमंत
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : प्रतिपदा रात्रि 11:52 तक
- नक्षत्र : भरणी प्रात: 4:40 तक दूसरे दिन
- योग : सिद्धि सायं 7:59 तक
- करण : बालव दोप 12:49 तक, पश्चात कौलव
- सूर्योदय : 6:30:33
- सूर्यास्त : 5:49:52
- दिनकाल : 11 घंटे 19 मिनट 19 सेकंड
- रात्रिकाल : 12 घंटे 41 मिनट 12 सेकंड
- चंद्रोदय : सायं 6:12
- चंद्रास्त : प्रात: 6:57 (30 अक्टूबर)
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : तुला
- चंद्र राशि : मेष
- मंगल : तुला
- बुध : तुला
- गुरु : मेष, (वक्री)
- शुक्र : सिंह
- शनि : कुंभ (वक्री)
- राहु : मेष
- केतु : तुला
- दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 7:55 से 9:20
- लाभ : प्रात: 9:20 से 10:45
- अमृत : प्रात: 10:45 से दोप 12:10
- शुभ : दोप 1:55 से 3:00
- अभिजित : प्रात: 11:48 से दोप 12:33
रात्रि का चौघड़िया
- शुभ : सायं 5:50 से 7:25
- अमृत : सायं 7:25 से रात्रि 9
- चर : रात्रि 9 से 10:35
त्याज्य समय
- राहु काल : सायं 4:25 से 5:50
- यम घंट : दोप 12:10 से 1:35
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : लाल, कत्थई
- आज के पूज्य : सूर्य
- आज का मंत्र : ऊं भास्कराय नम:












Click it and Unblock the Notifications