Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 28 अक्टूबर 2023, शनिवार
Aaj Ka Panchang: आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज शरद पूर्णिमा है और आज से कार्तिक स्नान प्रारंभ हो रहा है। आज चंद्रग्रहण भी है जिसका सूतक सायं 4 बजकर 5 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा। इसलिए शरद पूर्णिमा के लिए बनाई जाने वाली खीर 4 बजे से पहले बनाकर उसमें तुलसी पत्र या कुशा डालकर रख दें।

ग्रहण रात्रि में 1 बजकर 5 मिनट से प्रारंभ होगा, इससे दो घंटे तक पहले तक अर्थात् रात्रि 11 बजे तक खीर को चंद्र की रोशनी में रखा जा सकता है किंतु सूतक या ग्रहण अवधि में इसका सेवन न करें। इसे ग्रहण समाप्ति के बाद शुद्धि स्नान करके ही ग्रहण करें।
आज का पंचांग, 28 अक्टूबर 2023, शनिवार
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : आश्विन शुक्ल पक्ष
- ऋतु : हेमंत
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : पूर्णिमा रात्रि 1:52 तक
- नक्षत्र : रेवती प्रात: 7:30 तक पश्चात अश्विनी
- योग : वज्र रात्रि 10:22 तक
- करण : विष्टि भद्र दोप 3:02 तक, पश्चात बव
- सूर्योदय : 6:30:02
- सूर्यास्त : 5:50:32
- दिनकाल : 11 घंटे 20 मिनट 29 सेकंड
- रात्रिकाल : 12 घंटे 40 मिनट 01 सेकंड
- चंद्रोदय : सायं 5:31
- चंद्रास्त : प्रात: 6:45 (29 अक्टूबर)












Click it and Unblock the Notifications