Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 28 सितंबर 2023, गुरुवार
Aaj Ka Panchang: आज अनंत चतुर्दशी व्रत है। आज के दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु को कच्चे सूत के धागे से बना अनंत अर्पित करके उनका पूजन किया जाता है। इससे घर-परिवार में सुख-शांति और संपन्नता आती है। आज दस दिनी गणेशोत्सव का समापन भी हो जाएगा और गणेशजी की पार्थिव मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।

आज के दिन गणेशजी को ससम्मान, धूमधाम से विदाई दें और अगले बरस फिर से आने की विनती करें। भगवान श्री गणेश से जाते-जाते शुभता की कामना करें। आज श्रीगणपति हवन करें और ब्राह्मणों को भोजन करवाकर उन्हें उचित दान-दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त करें।
आज का पंचांग, 28 सितंबर 2023, गुरुवार
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : भाद्रपद शुक्ल पक्ष
- ऋतु : शरद
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : चतुर्दशी सायं 6:48 तक
- नक्षत्र : पूर्वा भाद्रपद रात्रि 1:47 तक
- योग : गंड रात्रि 11:53 तक
- करण : गर प्रात: 8:33 तक पश्चात वणिज
- सूर्योदय : 6:18:08
- सूर्यास्त : 6:16:22
- दिनकाल : 11 घंटे 58 मिनट 13 सेकंड
- रात्रिकाल : 12 घंटे 02 मिनट 05 सेकंड
- चंद्रोदय : सायं 5:44
- चंद्रास्त : प्रात: 5:57 (29 सितंबर)
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : कन्या
- चंद्र राशि : कुंभ, रात्रि 8:27 से मीन में
- मंगल : कन्या, अस्त
- बुध : सिंह
- गुरु : मेष, (वक्री)
- शुक्र : कर्क
- शनि : कुंभ (वक्री)
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 10:47 से दोप 12:17
- लाभ : दोप 12:17 से 1:47
- शुभ : सायं 4:47 से 6:16
- अभिजित : प्रात: 11:53 से दोप 12:41
रात्रि का चौघड़िया
- अमृत : सायं 6:16 से 7:47
- चर : सायं 7:47 से रात्रि 9:17
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 1:47 से 3:17
- यम घंट : प्रात: 6:18 से 7:48
आज विशेष :
- अनंत चतुर्दशी व्रत, पार्थिव गणेश विसर्जन
- आज का शुभ रंग : पीला, सफेद
- आज के पूज्य : श्री दत्तात्रेय
- आज का मंत्र : ऊं दत्तात्रेयाय नम:












Click it and Unblock the Notifications