Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 25 जून 2023, रविवार
Aaj Ka Panchang:आज का दिन भगवान सूर्यदेव की आराधना का दिन है। मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, पिता का सहयोग, राजपक्ष से लाभ, सरकारी सेवा क्षेत्र में लाभ के लिए आज भगवान सूर्यदेव को तांबे के कलश से जल अर्पित करें। जल में लाल चंदन का पाउडर और गुड़हल का फूल डालें। गुड़हल का फूल न मिले तो कोई भी लाल पुष्प डालें। जल अर्पित करते समय सूर्यदेव के 12 नामों का उच्चारण मन ही मन करें।

स्वयं लाल चंदन का तिलक मस्तक पर करें। चंदन का इत्र दिनभर लगाए रखें। फिर देखिए आज जो भी काम करेंगे उनमें उन्नति, तरक्की होगी। धन लाभ होगा। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यदि सूर्य की महादशा अंतर्दशा चल रही हो तो आज के दिन रविवार का व्रत रखें। बिना नमक का भोजन ग्रहण करें।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : आषाढ़ शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : सप्तमी रात्रि 12:24 तक
- नक्षत्र : पूर्वा फाल्गुनी प्रात: 10:10 तक पश्चात उत्तरा फाल्गुनी
- योग : व्यतिपात प्रात: 6:05 तक (26 जून)
- करण : गर प्रात: 11:23 तक पश्चात वणिज रात्रि 12:12 तक
- सूर्योदय : 5:44:45
- सूर्यास्त : 7:13:47
- दिनकाल : 13 घंटे 29 मिनट 02 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 31 मिनट 13 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात: 11:37
- चंद्रास्त : रात्रि 12:14
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : मिथुन
- चंद्र राशि : सिंह, सायं 4:50 से कन्या में
- मंगल : कर्क
- बुध : मिथुन
- गुरु : मेष
- शुक्र : कर्क
- शनि : कुंभ वक्री
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 7:26 से 9:07
- लाभ : प्रात: 9:07 से 10:48
- अमृत : प्रात: 10:48 से दोप 12:29
- शुभ : दोप 2:10 से 3:52
रात्रि का चौघड़िया
- शुभ : सायं 7:14 से रात्रि 8:33
- अमृत : रात्रि 8:33 से 9:52
त्याज्य समय
- राहु काल : सायं 5:33 से 7:14
- यम घंट : दोप 12:29 से 2:10
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : लाल
- आज के पूज्य देव : सूर्यदेव
- आज का मंत्र : ऊं सूर्य देवताभ्यो नम:












Click it and Unblock the Notifications