Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 25 जुलाई 2023, मंगलवार
Aaj Ka Panchang: आज का दिन अत्यंत विशेष है। आज श्रावण का मंगलवार है। इस दिन मंगला गौरी व्रत किया जाता है। सुहागिन महिलाएं परिवार की सुख समृद्धि और अविवाहित कन्याएं अच्छे वर की प्राप्ति के लिए मंगला गौरी व्रत करती हैं। आज के दिन व्रत रखकर माता पार्वती का पूजन किया जाता है। माता को सुहाग की सारी सामग्री अर्पित की जाती है।

इसके अलावा आज का दिन उन लोगों के लिए भी विशेष है जिनकी कुंडली में मंगल दोष है। ऐसे लोग मंगल की शांति के लिए आज शिवलिंग का अभिषेक केसर के दूध से करें। शिवजी को लाल पुष्प अर्पित करें और मंगल कामना करें। कर्ज मुक्ति के लिए आज के दिन शिवलिंग पर मसूर की दाल अर्पित करें।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : प्रथम अधिक श्रावण शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : सप्तमी दोपहर 3:08 तक
- नक्षत्र : चित्रा रात्रि 12:01 तक
- योग : सिद्ध दोप 2:59 तक
- करण : वणिज दोप 3:08 तक
- सूर्योदय : 5:56:00
- सूर्यास्त : 7:10:12
- दिनकाल : 13 घंटे 14 मिनट 12 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 46 मिनट 13 सेकंड
- चंद्रोदय : दोप 12:03
- चंद्रास्त : रात्रि 11:47
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : कर्क
- चंद्र राशि : कन्या, प्रात: 11:11 से तुला में
- मंगल : सिंह
- बुध : सिंह
- गुरु : मेष
- शुक्र : सिंह वक्री
- शनि : कुंभ वक्री
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 9:15 से 10:54
- लाभ : प्रात: 10:54 से दोप 12:33
- अमृत : दोप 12:33 से 2:12
- अभिजित : दोप 12:07 से 12:59
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : रात्रि 8:31 से 9:52
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 3:52 से 5:31
- यम घंट : प्रात: 9:15 से 10:54
आज विशेष :
- मंगला गौरी व्रत
- आज का शुभ रंग : लाल
- आज के पूज्य देव : मां दुर्गा
- आज का मंत्र : ऊं दुं दुर्गाये नम:












Click it and Unblock the Notifications