Aaj Ka Panchang 24rth February 2024: आज का पंचांग, 24 फरवरी 2024, शनिवार

Aaj Ka Panchang 24rth February 2024: आज बड़ा दिन है। जो लोग पिछले एक मास से माघ स्नान कर रहे हैं वे आज माघी पूर्णिमा पर इसका समापन करेंगे। आज पवित्र नदियों में स्नानादि करके सूर्य को जल का अर्घ्य अर्पित करें और गरीबों को अन्नदान आदि करें।

Aaj Ka Panchang

ब्राह्मणों का पूजन कर उन्हें भोजन करवाकर उचित दान-दक्षिणा प्रदान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।आज शनिदेव का पूजन नीले पुष्पों से करें और उन्हें काले तिल का तेल अर्पित करें।

शनिदेव को तेल चढ़ाते समय उनकी आंखों में न देखें बल्कि उनके श्रीचरणों की ओर देखें। शनि की साढ़ेसाती वाले लोग आज काले तिल का दान करें, शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलेगी।

आज का पंचांग, 24 फरवरी 2024, शनिवार

  • विक्रम संवत : 2080
  • शालिवाहन शके : 1945
  • मास : माघ शुक्ल पक्ष
  • ऋतु : शिशिर
  • अयन : उत्तरायण
  • तिथि : पूर्णिमा सायं 5:59 तक
  • नक्षत्र : मघा रात्रि 10:19 तक
  • योग : अतिगंड दोप 1:32 तक
  • करण : बव सायं 5:59 तक
  • सूर्योदय : 6:53:53
  • सूर्यास्त : 6:26:16
  • दिनकाल : 11 घंटे 32 मिनट 22 सेकंड
  • रात्रिकाल : 12 घंटे 26 मिनट 50 सेकंड
  • चंद्रोदय : सायं 6:24
  • चंद्रास्त : प्रात: 7:20 दूसरे दिन

आज की ग्रह स्थिति

  • सूर्य राशि : कुंभ
  • चंद्र राशि : सिंह
  • मंगल : मकर
  • बुध : मकर, अस्त
  • गुरु : मेष
  • शुक्र : मकर
  • शनि : कुंभ, अस्त
  • राहु : मीन
  • केतु : कन्या

दिन का चौघड़िया

  • शुभ : प्रात: 8:20 से 9:47
  • चर : दोप 12:40 से 2:07
  • अमृत : दोप 3:33 से सायं 4:59
  • अभिजित : दोप 12:17 से 1:03

रात्रि का चौघड़िया

  • लाभ : सायं 6:26 से 7:59
  • शुभ : रात्रि 9:33 से 11:06

त्याज्य समय

  • राहु काल : प्रात: 9:47 से 11:14
  • यम घंट : दोप 2:07 से 3:33

आज विशेष :

  • माघ पूर्णिमा, माघ स्नान समाप्त, दांडा रोपिणी पूर्णिमा
  • आज का शुभ रंग : नीला, काला
  • आज के पूज्य : शनिदेव
  • आज का मंत्र : ऊं शं शनैश्चराय नम:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+