Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 22 मार्च 2024, शुक्रवार
Aaj Ka Panchang 22 March 2024: आज शुक्रवार है और माता लक्ष्मी का दिन है। साथ ही आज प्रदोष व्रत भी है, जिसमें शिवजी की पूजा की जाती है। शिवजी लक्ष्मी प्रदाता भी हैं।

इसलिए आज शुक्रवार के दिन प्रदोष का आना अत्यंत लाभदायक है धन के मामले में। आज प्रदोष व्रत रखकर शिवजी का अभिषेक गन्ने के रस से करने से द्रव्य लाभ होता है।
इससे धन-संपत्ति, सुख, संतान सुख की प्राप्ति होती है। आज शिवजी को कमल पुष्प अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं और इच्छित वर प्रदान करते हैं। आज साफ-सुथरे श्वेत या गुलाबी वस्त्र पहनें और अच्छे परफ्यूम या इत्र लगाएं। इससे लक्ष्मी प्रसन्न होगी और आपको वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी।
आज का पंचांग, 22 मार्च 2024, शुक्रवार
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : फाल्गुन शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वसंत
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : त्रयोदशी अहोरात्र संपूर्ण दिन रात
- नक्षत्र : मघा प्रात: 4:26 तक दूसरे दिन
- योग : धृति सायं 6:33 तक
- करण : कौलव सायं 5:59 तक
- सूर्योदय : 6:29:42
- सूर्यास्त : 6:37:20
- दिनकाल : 12 घंटे 07 मिनट 37 सेकंड
- रात्रिकाल : 11 घंटे 51 मिनट 24 सेकंड
- चंद्रोदय : सायं 4:20
- चंद्रास्त : प्रात: 5:26 दूसरे दिन
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : मीन
- चंद्र राशि : सिंह
- मंगल : कुंभ
- बुध : मीन
- गुरु : मेष
- शुक्र : कुंभ
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 6:30 से 8:01
- लाभ : प्रात: 8:01 से 9:32
- अमृत : प्रात: 9:32 से 11:03
- शुभ : दोप 12:34 से 2:04
- चर : सायं 5:06 से 6:37
- अभिजित : दोप 12:09 से 12:58
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : रात्रि 9:35 से 11:04
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 11:03 से दोप 12:34
- यम घंट : दोप 3:35 से 5:06
आज विशेष :
- शुक्र प्रदोष व्रत
- आज का शुभ रंग : सफेद, गुलाबी, जामुनी
- आज के पूज्य : मां लक्ष्मी
- आज का मंत्र : श्रीं श्रीं श्रीं












Click it and Unblock the Notifications