Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 22 जून 2024, शनिवार
Aaj Ka Panchang: आज शनिवार के दिन जेठी पूर्णिमा का योग संयोग आया है। जेठी पूर्णिमा वह दिन होता है जब अपने जीवन के सारे अभावों, कमियों, संकटों को दूर किया जा सकता है।
इस पूर्णिमा के दिन आर्थिक समृद्धि के लिए अनेक उपाय किए जाते हैं किंतु एक उपाय इनमें सर्वश्रेष्ठ है।जेठी पूर्णिमा के दिन गणेशजी को 1008 शमी पत्र अर्पित करें और गणपति संकटनाशन स्तोत्र के 11 पाठ करें।

इससे शीघ्र ही आपके आर्थिक संकट दूर हो जाएंगे। इस दिन हनुमानजी का पूजन करना भी श्रेष्ठ रहेगा। इससे शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती है। साथ ही सारे रोग और संकट भी दूर हो जाते हैं।
आज का पंचांग, 22 जून 2024, शनिवार
- विक्रम संवत : 2081
- शालिवाहन शके : 1946
- मास : ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : पूर्णिमा प्रात: 6:36 तक, प्रतिपदा का क्षय
- नक्षत्र : मूल सायं 5:53 तक
- योग : शुक्ल सायं 4:43 तक
- करण : बव प्रात: 6:36 तक पश्चात बालव और कौलव
- सूर्योदय : 5:44:12
- सूर्यास्त : 7:13:24
- दिनकाल : 13 घंटे 29 मिनट 11 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 31 मिनट 02 सेकंड
- चंद्रास्त : प्रात: 6:10
- चंद्रोदय : सायं 7:52
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य: मिथुन
- चंद्र: धनु
- मंगल : मेष
- बुध : मिथुन
- गुरु : वृषभ
- शुक्र : मिथुन
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- शुभ : प्रात: 7:25 से 9:07
- चर : दोप 12:29 से 2:10
- अमृत : दोप 3:51 से सायं 5:32
- अभिजित : दोप 12:02 से 12:56
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : सायं 7:13 से रात्रि 8:32
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 9:07 से 10:48
- यम घंट : दोप 2:10 से 3:51
आज विशेष :
- जेठी पूर्णिमा
- आज का शुभ रंग : नीला
- आज के पूज्य : शनिदेव
- आज का मंत्र : ऊं शं शनैश्चराय नम:
- प्रदोष काल : सायं 7:13 से रात्रि 9:19












Click it and Unblock the Notifications