Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 20 मई 2024, सोमवार
Aaj Ka Panchang: आज सोमवार और प्रदोष व्रत का शुभ संयोग आया है। इस सोम प्रदोष का व्रत आपके समस्त दुखों को दूर करने वाला है। आप जिस कामना की पूर्ति का संकल्प लेकर सोम प्रदोष व्रत करेंगे वह अवश्य पूरी होगी।
प्रदोष के दिन भगवान शिव को 54 बिल्व पत्र अर्पित करें और प्रत्येक बिल्वपत्र अर्पित करते समय ऊं पशुपतये नम: मंत्र का जाप करेंगे तो आप जिस कामना को मन में धारण करके यह पूजा करेंगे वह 54 दिन में पूरी हो जाएगी।

इसके अलावा इस शुभ संयोग में शिवजी का अभिषेक विभिन्न फलों के रस से करेंगे तो धर्म, अर्थ और काम की पूर्ति होगी।
आज का पंचांग, 20 मई 2024, सोमवार
- विक्रम संवत : 2081
- शालिवाहन शके : 1946
- मास : वैशाख शुक्ल पक्ष
- ऋतु : ग्रीष्म
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : द्वादशी दोप 3:58 तक
- नक्षत्र : चित्रा प्रात: 5:45 तक दूसरे दिन
- योग : सिद्धि दोप 12:08 तक
- करण : बालव दोप 3:58 तक पश्चात कौलव
- सूर्योदय : 5:45:26
- सूर्यास्त : 7:01:16
- दिनकाल : 13 घंटे 15 मिनट 49 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 43 मिनट 50 सेकंड
- चंद्रोदय : सायं 4:17
- चंद्रास्त : रात्रि 3:58
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य: वृषभ
- चंद्र: कन्या, सायं 4:33 से तुला में
- मंगल : मीन
- बुध : मेष
- गुरु : वृषभ, अस्त
- शुक्र : वृषभ, अस्त
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- अमृत : प्रात: 5:45 से 7:25
- शुभ : प्रात: 9:04 से 10:44
- चर : दोप 2:03 से 3:42
- लाभ : दोप 3:42 से सायं 5:22
- अमृत : सायं 5:22 से 7:01
- अभिजित : प्रात: 11:57 से दोप 12:50
रात्रि का चौघड़िया
चर : सायं 7:01 से रात्रि 8:22
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 7:25 से 9:04
- यम घंट : प्रात: 10:44 से दोप 12:23
आज विशेष :
- सोम प्रदोष व्रत
- आज का शुभ रंग : सफेद
- आज के पूज्य : भगवान शिव
- आज का मंत्र : ऊं नम: शिवाय
- प्रदोष काल : सायं 7:01 से रात्रि 9:10












Click it and Unblock the Notifications