Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 20 जून 2024, गुरुवार
Aaj Ka Panchang: आज गुरुवार को भगवान विष्णु का दिन है। भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में धैर्य, संयम, धन, संपत्ति, पारिवारिक सुख, वैवाहिक सुखों की प्राप्ति होती है। आज के दिन पीपल से जुड़ा एक प्रयोग आपको धनवान बना देगा।
आज दोपहर 12 बजे से पहले पीपल के पेड़ में जल अर्पित करते हुए सात परिक्रमा करें और पीपल के सात पत्ते लेकर उनपर अष्टगंध से श्रीं लिखकर पीपल के पेड़ के तने के पास रख दें और वहां बैठकर ऊं विष्णवे नम: मंत्र की एक माला हल्दी या चंदन की माला से जपें।

मिश्री और किशमिश का नैवेद्य लगाएं। इससे शीघ्र ही धन आने लगेगा और सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी। इस दिन गुरु यंत्र का पूजन भी करना चाहिए।
आज का पंचांग, 20 जून 2024, गुरुवार
- विक्रम संवत : 2081
- शालिवाहन शके : 1946
- मास : ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष
- ऋतु : ग्रीष्म
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : त्रयोदशी प्रात: 7:49 तक
- नक्षत्र : अनुराधा सायं 6:09 तक
- योग : साध्य रात्रि 8:10 तक
- करण : तैतिल प्रात: 7:49 तक पश्चात गर
- सूर्योदय : 5:43:46
- सूर्यास्त : 7:12:59
- दिनकाल : 13 घंटे 29 मिनट 13 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 30 मिनट 59 सेकंड
- चंद्रोदय : सायं 5:51
- चंद्रास्त : प्रात: 4:38 दूसरे दिन
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य: मिथुन
- चंद्र: वृश्चिक
- मंगल : मेष
- बुध : मिथुन
- गुरु : वृषभ
- शुक्र : मिथुन
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 10:47 से दोप 12:28
- लाभ : दोप 12:28 से 2:10
- शुभ : सायं 5:32 से 7:13
- अभिजित : दोप 12:01 से 12:55
रात्रि का चौघड़िया
- अमृत : सायं 7:13 से रात्रि 8:32
- चर : रात्रि 8:32 से 9:51
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 2:10 से 3:51
- यम घंट : प्रात: 5:44 से 7:25
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : पीला
- आज के पूज्य : श्री हरि विष्णु
- आज का मंत्र : ऊं विष्णवे नम:
- प्रदोष काल : सायं 7:13 से रात्रि 9:19












Click it and Unblock the Notifications