Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 20 अगस्त 2023, रविवार
Aaj Ka Panchang: आज श्रावण मास की विनायक चतुर्थी है और आज के दिन व्रत रखकर गणेशजी का पूजन करने से जीवन के सारे संकट दूर हो जाते हैं और घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है। आज के दिन गणेशजी का व्रत रखकर दिन में दो बार गणेशजी का पूजन करके व्रत की कथा सुनें।

रात्रि में चंद्रोदय होने पर चंद्र की पूजा कर, अर्घ्य दें और जल पीकर व्रत खोलें। गणेशजी की पूजा सर्वसिद्धिदायक होती है। आज रविवार का दिन भी है, इसलिए मान-सम्मान, प्रतिष्ठा की प्राप्ति के लिए आज सूर्यदेव का पूजन करें और मस्तक पर केसर या लाल चंदन का तिलक अवश्य लगाएं।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : द्वितीय (शुद्ध) श्रावण शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : चतुर्थी रात्रि 12:21 तक
- नक्षत्र : हस्त प्रात: 4:20 तक (21 अगस्त)
- योग : साध्य रात्रि 9:56 तक
- करण : वणिज प्रात: 11:22 तक
- सूर्योदय : 6:06:12
- सूर्यास्त : 6:53:44
- दिनकाल : 12 घंटे 47 मिनट 32 सेकंड
- रात्रिकाल : 11 घंटे 12 मिनट 48 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात: 9:07
- चंद्रास्त : रात्रि 9:17
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : सिंह
- चंद्र राशि : कन्या
- मंगल : कन्या
- बुध : सिंह
- गुरु : मेष
- शुक्र : कर्क (उदय, वक्री)
- शनि : कुंभ (वक्री)
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 7:42 से 9:18
- लाभ : प्रात: 9:18 से 10:54
- अमृत : प्रात: 10:54 से दोप 12:30
- शुभ : दोप 2:06 से 3:42
- अभिजित : दोप 12:04 से 12:56
रात्रि का चौघड़िया
- शुभ : सायं 6:54 से रात्रि 8:18
- अमृत : रात्रि 8:18 से 9:42
- चर : रात्रि 9:42 से 11:06
त्याज्य समय
- राहु काल : सायं 5:18 से 6:54
- यम घंट : दोप 12:30 से 2:06
आज विशेष :
- श्री विनायक चतुर्थी
- आज का शुभ रंग : लाल, कत्थई
- आज के पूज्य देव : श्री गणेशजी
- आज का मंत्र : ऊं गणाध्यक्षाय नम:












Click it and Unblock the Notifications