Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 19 अगस्त 2024, सोमवार
Aaj Ka Panchang: आज सोमवार और रक्षाबंधन है। आज के दिन श्रवण कुमार का पूजन किया जाता है। इसके बाद अपने घर में गणेशजी को रक्षासूत्र बांधें, अपने कुल देवी देवताओं को रक्षा सूत्र भेंट करें।
इसके बाद भाई को रक्षा सूत्र बांधें। आज के दिन दोपहर 1 बजकर 31 मिनट तक भद्रा रहेगी।इसलिए इसके बाद ही रक्षाबंधन हो सकेगा। आज सोमवार है और श्रावण पूर्णिमा है। अर्थात् श्रावण मास का समापन हो रहा है इसलिए आज के दिन शिवजी का विशेष अभिषेक करें।

किसी पंडित पुरोहित के माध्यम से रुद्राभिषेक करवाएं। काम्य अभिषेक करवाने से आपकी इच्छित कामनाएं पूरी होंगी।
आज का पंचांग, 19 अगस्त 2024, सोमवार
- विक्रम संवत : 2081
- शालिाम वाहन शके : 1946
- मास : श्रावण शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : पूर्णिमा रात्रि 11:54 तक
- नक्षत्र : श्रवण प्रात: 8:09 तक पश्चात धनिष्ठा
- योग : शोभन रात्रि 12:45 तक
- करण : विष्टि भद्र दोप 1:31 तक
- सूर्योदय : 6:06:07
- सूर्यास्त : 6:53:56
- दिनकाल : 12 घंटे 47 मिनट 49 सेकंड
- रात्रिकाल : 11 घंटे 12 मिनट 31 सेकंड
- चंद्रास्त : प्रात: 6:32
- चंद्रोदय : सायं 6:52
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य: सिंह
- चंद्र: मकर, सायं 6:58 से कुंभ में
- मंगल : वृषभ
- बुध : सिंह, वक्री, अस्त
- गुरु : वृषभ
- शुक्र : सिंह
- शनि : कुंभ, वक्री
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- अमृत : प्रात: 6:06 से 7:42
- शुभ : प्रात: 9:18 से 10:54
- चर : दोप 2:06 से 3:42
- लाभ : दोप 3:42 से सायं 5:18
- अमृत : सायं 5:18 से 6:54
- अभिजित : दोप 12:04 से 12:56
रात्रि का चौघड़िया
चर : सायं 6:54 से रात्रि 8:18
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 7:42 से 9:18
- यम घंट : प्रात: 10:54 से दोप 12:30
आज विशेष :
- रक्षा बंधन
- आज का शुभ रंग : सफेद
- आज के पूज्य : शिवजी
- आज का मंत्र : ऊं नम: शिवाय
- प्रदोष काल : सायं 6:54 से रात्रि 9:08












Click it and Unblock the Notifications