Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, रविवार, 18 अगस्त 2024
Aaj Ka Panchang: आज रविवार के दिन आयुष्मान योग में चतुर्दशी आई है। यह चतुर्दशी उन लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है जो लंबे समय से बीमार चल रहे हैं या उनके परिवार में कोई न कोई सदस्य बीमार चल रहा है।
ऐसे लोगों को इस आयुष्मान योग वाली चतुर्दशी के दिन दोपहर 12 बजे से पहले शिवजी का अभिषेक केसर के दूध से करना है और फिर उन्हें देसी घी अर्पित करना है।

अभिषेक करते समय महामृत्युंजय मंत्र का जाप लगातार करते रहना है। जिस व्यक्ति के लिए करना हो उसके नाम से संकल्प लेकर अभिषेक पूजा करें। इस प्रयोग से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा और जातक दीर्घायु होगा।
आज का पंचांग, 18 अगस्त 2024, रविवार
- विक्रम संवत : 2081
- शालिाम वाहन शके : 1946
- मास : श्रावण शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : चतुर्दशी रात्रि 3:04 तक
- नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा प्रात: 10:13 तक
- योग : आयुष्मान प्रात: 7:49 तक पश्चात सौभाग्य
- करण : गर सायं 4:30 तक पश्चात वणिज
- सूर्योदय : 6:05:46
- सूर्यास्त : 6:54:45
- दिनकाल : 12 घंटे 48 मिनट 59 सेकंड
- रात्रिकाल : 11 घंटे 11 मिनट 21 सेकंड
- चंद्रोदय : सायं 6:07
- चंद्रास्त : प्रात: 5:18 दूसरे दिन
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य: सिंह
- चंद्र: मकर
- मंगल : वृषभ
- बुध : सिंह, वक्री, अस्त
- गुरु : वृषभ
- शुक्र : सिंह
- शनि : कुंभ, वक्री
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 7:42 से 9:18
- लाभ : प्रात: 9:18 से 10:54
- अमृत : प्रात: 10:54 से दोप 12:30
- शुभ : दोप 2:06 से 3:43
- अभिजित : दोप 12:05 से 12:56
रात्रि का चौघड़िया
- शुभ : सायं 6:55 से रात्रि 8:19
- अमृत : रात्रि 8:19 से 9:43
- चर : रात्रि 9:43 से 11:07
त्याज्य समय
- राहु काल : सायं 5:19 से 6:55
- यम घंट : दोप 12:30 से 2:06
आज विशेष :
- शिव पवित्रारोपण
- आज का शुभ रंग : लाल, कत्थई
- आज के पूज्य : सूर्यदेव
- आज का मंत्र : ऊं सूर्याय नम:
- प्रदोष काल : सायं 6:55 से रात्रि 9:09












Click it and Unblock the Notifications