Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 18 अप्रैल 2024, गुरुवार
Aaj Ka Panchang: आज का दिन अविवाहित युवक-युवतियों के लिए महत्वपूर्ण है। जिनके विवाह होने में बाधा आ रही है वे यह उपाय आज अवश्य करें। प्रात: स्नानादि से निवृत्त होकर पीले वस्त्र धारण करें।

भगवान विष्णु को पीतांबर धारण करवाकर पीले पुष्पों से उनका आकर्षक श्रृंगार करें। पीली मिठाई का नैवेद्य लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
दिन भर व्रत रखें। फलाहार के रूप में पीले फलों का सेवन करें। सायंकाल व्रत खोलें। सबसे पहला कौर बेसन की मिठाई का रखें। इस प्रकार यह व्रत करने से विवाह की बाधा दूर होगी। यह व्रत युवक-युवतियां दोनों कर सकते हैं। यह व्रत लगातार पांच गुरुवार करने से इष्ट फल की प्राप्ति अवश्य होती है।
आज का पंचांग, 18 अप्रैल 2024, गुरुवार
- विक्रम संवत : 2081
- शालिवाहन शके : 1946
- मास : चैत्र शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वसंत
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : दशमी सायं 5:31 तक
- नक्षत्र : आश्लेषा प्रात: 7:55 तक, पश्वात मघा
- योग : गंड रात्रि 12:41 तक
- करण : गर सायं 5:31 तक
- सूर्योदय : 6:04:53
- सूर्यास्त : 6:47:13
- दिनकाल : 12 घंटे 42 मिनट 20 सेकंड
- रात्रिकाल : 11 घंटे 16 मिनट 50 सेकंड
- चंद्रोदय : दोप 2:14
- चंद्रास्त : रात्रि 3:27
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य: मेष
- चंद्र: कर्क
- मंगल : कुंभ
- बुध : मेष, वक्री, अस्त
- गुरु : मेष
- शुक्र : मीन
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 10:51 से दोप 12:26
- लाभ : दोप 12:26 से 2:01
- शुभ : सायं 5:12 से 6:47
- अभिजित : दोप 12:01 से 12:51
रात्रि का चौघड़िया
- अमृत : सायं 6:47 से रात्रि 8:12
- चर : रात्रि 8:12 से 9:36
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 2:01 से 3:37
- यम घंट : प्रात: 6:05 से 7:41
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : पीला, सफेद
- आज के पूज्य : श्रीहरि विष्णु
- आज का मंत्र : ऊं विष्णवै नम:












Click it and Unblock the Notifications