Aaj ka Panchang: आज का पंचांग, 16 अप्रैल 2023, रविवार
Aaj ka Panchang 16th April 2023 today: आज वरूथिनी एकादशी का बहुत ही शुभ दिन है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।

Aaj ka Panchang 16th April 2023 today: आज वरूथिनी एकादशी है। आज का दिन आपके लिए अत्यंत विशेष है। आज एकादशी का व्रत रखने से जीवन में आ रही सारी विघ्न बाधाएं दूर हो जाती हैं। इस एकादशी के दिन जलकुंभ और खरबूजा दान करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होगी और सुख-सम्मान, संपत्ति की प्राप्ति होगी।
आज रविवार भी है। यदि आप दूसरों के लिए बहुत कर रहे हैं किंतु बदले में आपको मान-सम्मान तक नहीं मिल पा रहा है तो आज के दिन आदित्यह्दय स्तोत्र का पाठ करें और मस्तक पर लाल चंदन से बिंदी की तहर सूर्य बनाएं। दिन भर इसे लगाए रखें। आप जिससे भी मिलेंगे वो आपके प्रति उदार हो जाएगा।
विक्रम संवत : 2080
शालिवाहन शके : 1945
मास : वैशाख कृष्ण पक्ष
ऋतु : वसंत
अयन : उत्तरायण
तिथि : एकादशी सायं 6:13 तक
नक्षत्र : शतभिषा प्रात: 4.05 तक (17 अप्रैल)
योग : शुक्ल रात्रि 12.11 तक
करण : बव प्रात: 7:29 तक पश्चात बालव
सूर्योदय : 6:07:12
सूर्यास्त : 6:46:09
दिनकाल : 12 घंटे 38 मिनट 56 सेकंड
रात्रिकाल : 11 घंटे 20 मिनट 12 सेकंड
चंद्रास्त : दोपहर 3:06
चंद्रोदय : रात्रि 4:12
आज की ग्रह स्थिति
सूर्य राशि : मेष
चंद्र राशि : कुंभ
मंगल : मिथुन में
बुध : मेष में
गुरु : मीन में अस्त
शुक्र : मेष में
शनि : कुंभ में
राहु : मेष में
केतु : तुला में
दिन का चौघड़िया
चर : प्रात: 7:42 से 9:17
लाभ : प्रात: 9:17 से 10:52
अमृत : प्रात: 10:52 से दोप 12:27
शुभ : दोप 2:02 से 3:36
रात्रि का चौघड़िया
शुभ : सायं 6:46 से रात्रि 8:11
अमृत : रात्रि 8:11 से 9:36
त्याज्य समय
राहु काल : सायं 5:11 से 6:46
यम घंट : दोप 12:27 से 2:02
आज विशेष :
आज का शुभ रंग : लाल, कत्थई
आज के पूज्य देव : सूर्यदेव, श्रीहरि विष्णु
आज का मंत्र : ऊं आदित्याय नम:, ऊं विष्णवै नम:












Click it and Unblock the Notifications