Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 15 नवंबर 2023, बुधवार
Aaj Ka Panchang: आज यम द्वितीया, भाई दूज है। आज बहनें अपने भाइयों को भोजन करवाकर उन्हें तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। यम द्वितीया के दिन सायंकाल घर के मुख्य द्वार पर चौमुखी दीपक लगाना चाहिए। इससे यम की पीड़ा से मुक्ति मिलती है। आज के दिन हनुमानजी के दर्शन पूजन करने का बड़ा महत्व होता है। जिन लोगों के जीवन में संकट बना हुआ है।

परिवार में कोई न कोई सदस्य बीमार चलता रहता हो तो ऐसे में आज यम द्वितीया के दिन हनुमान मंदिर में हनुमानजी को चोला चढ़ाएं और उनक आकर्षक श्रृंगार करें। बेसन के लड्डू का नैवेद्य लगाएं और सुंदरकांड का पाठ करें। सारे संकट दूर हो जाएंगे।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : कार्तिक शुक्ल पक्ष
- ऋतु : हेमंत
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : द्वितीया दोप 1:46 तक
- नक्षत्र : ज्येष्ठा रात्रि 2:59 तक
- योग : अतिगंड दोप 12:06 तक
- करण : कौलव दोप 1:46 तक, पश्चात तैतिल
- सूर्योदय : 6:40:29
- सूर्यास्त : 5:41:39
- दिनकाल : 11 घंटे 01 मिनट 09 सेकंड
- रात्रिकाल : 12 घंटे 59 मिनट 29 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात: 8:25
- चंद्रास्त : सायं 7:13
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : तुला
- चंद्र राशि : वृश्चिक, रात्रि 2:59 से धनु में
- मंगल : तुला
- बुध : वृश्चिक
- गुरु : मेष, (वक्री)
- शुक्र : कन्या
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- लाभ : प्रात: 6:40 से 8:03
- शुभ : प्रात: 10:48 से दोप 12:11
- चर : दोप 2:56 से सायं 4:19
- लाभ : सायं 4:19 से 5:42
रात्रि का चौघड़िया
- शुभ : सायं 7:19 से रात्रि 8:57
- अमृत : रात्रि 8:57 से 10:34
- चर : रात्रि 10:34 से 12:11
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 12:11 से 1:34
- यम घंट : प्रात: 8:03 से 9:26
आज विशेष :
- यम द्वितीया, भाई दूज, चित्रगुप्त पूजा
- आज का शुभ रंग : हरा, सफेद
- आज के पूज्य : श्री गणेश
- आज का मंत्र : ऊं गणाध्यक्षाय नम:












Click it and Unblock the Notifications