Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 14 अक्टूबर 2023, शनिवार

Aaj Ka Panchang: आज का दिन अत्यंत विशेष है। आज सर्वपितृ अमावस्या है और शनिवार भी होने से शनैश्चरी अमावस्या संयोग बना है। आज के दिन उन सभी लोगों को अपने उन पितरों का श्राद्ध करना चाहिए जिनकी मृत्यु तिथि उन्हें ज्ञात नहीं है। श्राद्ध करके ब्राह्मणों को भोजन करवाएं।

Aaj Ka Panchang

आज शनैश्चरी अमावस्या भी है इसलिए पितृ दोष शांति, नाग दोष शांति जैसे कर्म भी किए जाने चाहिए। आज के दिन गरीबों, नि:शक्तों, दिव्यांगों, काने, दृष्टिहीन लोगों को भोजन करवाने से शनि प्रसन्न होते हैं। आज कि दिन किसी गरीब रोगी का उपचार करवाएं और उसके दवाइयों का खर्च उठाएं, इससे शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलेगी।

  • विक्रम संवत : 2080
  • शालिवाहन शके : 1945
  • मास : आश्विन कृष्ण पक्ष
  • ऋतु : शरद
  • अयन : दक्षिणायन
  • तिथि : अमावस्या रात्रि 11:24 तक
  • नक्षत्र : हस्त सायं 4:22 तक
  • योग : ऐंद्र प्रात: 10:22 तक
  • करण : चतुष्पद प्रात: 10:40 तक, पश्चात नाग
  • सूर्योदय : 6:23:44
  • सूर्यास्त : 6:01:22
  • दिनकाल : 11 घंटे 37 मिनट 38 सेकंड
  • रात्रिकाल : 12 घंटे 22 मिनट 45 सेकंड
  • चंद्रास्त : सायं 5:52
  • चंद्रोदय : प्रात: 6:41 (15 अक्टूबर)

आज की ग्रह स्थिति

  • सूर्य राशि : कन्या
  • चंद्र राशि : कन्या
  • मंगल : तुला
  • बुध : कन्या, अस्त
  • गुरु : मेष, (वक्री)
  • शुक्र : सिंह
  • शनि : कुंभ (वक्री)
  • राहु : मेष
  • केतु : तुला

दिन का चौघड़िया

  • शुभ : प्रात: 7:51 से 9:18
  • चर : दोप 12:13 से 1:40
  • अमृत : दोप 3:07 से सायं 4:34
  • अभिजित : प्रात: 11:49 से दोप 12:36

रात्रि का चौघड़िया

  • लाभ : सायं 6:01 से 7:34
  • शुभ : रात्रि 9:07 से 10:40

त्याज्य समय

  • राहु काल : प्रात: 9:18 से 10:45
  • यम घंट : दोप 1:40 से 3:07

आज विशेष :

  • सर्वपितृ अमावस्या, शनैश्चरी अमावस्या
  • आज का शुभ रंग : नीला, काला, धूसर
  • आज के पूज्य : शनि
  • आज का मंत्र : ऊं शं शनैश्चराय नम:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+