Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 13 जून 2024, गुरुवार
Aaj Ka Panchang: आज गुरुवार के साथ सर्वार्थसिद्धि और रवियोग भी रहेगा। आज के दिन की गई भगवान विष्णु की पूजा आपकी इच्छित कामना की पूर्ति कर सकती है।
जिन युवक-युवतियों का विवाह नहीं हो पा रहा है वे आज के दिन एक प्रयोग करें। एक मिट्टी के कलश में देसी घी और एक कलश में चने की दाल भरें।

इस कलशों का मुंह पीले कपड़े से बांध दें। अब इन कलशों को एक चौकी पर रखकर विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और इन्हें किसी ब्राह्मण को दान में दे दें। ये कलश विष्णु मंदिर में भी चढ़ाए जा सकते हैं। इस प्रयोग से विवाह की बाधा शीघ्र दूर होगी।
आज का पंचांग, 13 जून 2024, गुरुवार
- विक्रम संवत : 2081
- शालिवाहन शके : 1946
- मास : ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष
- ऋतु : ग्रीष्म
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : सप्तमी रात्रि 9:32 तक
- नक्षत्र : पूर्वा फाल्गुनी प्रात: 5:07 तक दूसरे दिन
- योग : वज्र सायं 6:03 तक
- करण : गर प्रात: 8:21 तक पश्चात वणिज
- सूर्योदय : 5:42:41
- सूर्यास्त : 7:11:06
- दिनकाल : 13 घंटे 28 मिनट 24 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 31 मिनट 41 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात: 11:41
- चंद्रास्त : रात्रि 12:28
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य: वृषभ
- चंद्र: सिंह
- मंगल : मेष
- बुध : वृषभ, अस्त
- गुरु : वृषभ
- शुक्र : मिथुन
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 10:46 से दोप 12:27
- लाभ : दोप 12:27 से 2:08
- शुभ : सायं 5:30 से 7:11
- अभिजित : प्रात: 11:59 से दोप 12:54
रात्रि का चौघड़िया
- अमृत : सायं 7:11 से रात्रि 8:30
- चर : रात्रि 8:30 से 9:49
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 2:08 से 3:49
- यम घंट : प्रात: 5:43 से 7:24
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : पीला, सफेद
- आज के पूज्य : श्री विष्णु भगवान
- आज का मंत्र : ऊं नमो भगवते वासुदेवाय
- प्रदोष काल : सायं 7:11 से रात्रि 9:17












Click it and Unblock the Notifications