Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 10 नवंबर 2023, शुक्रवार

Aaj Ka Panchang: आज का दिन अत्यंत विशेष है और अनेक योग, संयोगों, पर्वों, व्रतों से परिपूर्ण है। आज द्वादशी तिथि है, प्रदोष व्रत भी आज ही किया जाएगा और धन तेरस भी मनाई जाएगी। इसके साथ ही यमराज को प्रसन्न करने के लिए दीपदान भी आज ही किया जाएगा।

Aaj Ka Panchang

आज के दिन प्रदोष व्रत रखकर भगवान शिव का विधिवत पूजन करने से समस्त संकट कट जाते हैं। धनतेरस भी आज ही है। इसलिए आज के दिन स्वर्णाभूषण, नवीन वस्त्र, फर्नीचर, भूमि, भवन, वाहन आदि खरीदने का विशेष महत्व होता है। आज मां लक्ष्मी का पूजन करें। घर में रखें आभूषणों का पूजन करें। इससे सुख समृद्धि में वृद्धि होती है।

आज का पंचांग, 10 नवंबर 2023, शुक्रवार

  • विक्रम संवत : 2080
  • शालिवाहन शके : 1945
  • मास : कार्तिक कृष्ण पक्ष
  • ऋतु : हेमंत
  • अयन : दक्षिणायन
  • तिथि : द्वादशी दोप 12:35 तक
  • नक्षत्र : हस्त रात्रि 12:07 तक
  • योग : विश्कुंभ सायं 5:04 तक
  • करण : तैतिल दोप 12:35 तक, पश्चात गर
  • सूर्योदय : 6:37:20
  • सूर्यास्त : 5:43:26
  • दिनकाल : 11 घंटे 06 मिनट 05 सेकंड
  • रात्रिकाल : 12 घंटे 54 मिनट 31 सेकंड
  • चंद्रास्त : दोप 3:52
  • चंद्रोदय : रात्रि 4:33

आज की ग्रह स्थिति

  • सूर्य राशि : तुला
  • चंद्र राशि : कन्या
  • मंगल : तुला
  • बुध : वृश्चिक, उदय पश्चिम में रात्रि 8:29
  • गुरु : मेष, (वक्री)
  • शुक्र : कन्या
  • शनि : कुंभ
  • राहु : मीन
  • केतु : कन्या

दिन का चौघड़िया

  • चर : प्रात: 6:37 से 8:01
  • लाभ : प्रात: 8:01 से 9:24
  • अमृत : प्रात: 9:24 से 10:47
  • शुभ : दोप 12:10 से 1:34
  • चर : सायं 4:20 से 5:43
  • अभिजित : प्रात: 11:48 से दोप 12:33

रात्रि का चौघड़िया

लाभ : रात्रि 8:57 से 10:34

त्याज्य समय

  • राहु काल : प्रात: 10:47 से दोप 12:10
  • यम घंट : दोप 2:57 से 4:20

आज विशेष :

  • प्रदोष व्रत, धनतेरस, यम प्रीत्यर्थ दीपदान
  • आज का शुभ रंग : सफेद
  • आज के पूज्य : मां लक्ष्मी
  • आज का मंत्र : ऊं महालक्ष्म्ये नम:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+