Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 10 जनवरी 2023, मंगलवार
दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा इसलिए उत्तर की ओर यात्रा करना टालें। आवश्यक हो तो थोड़ा सा गुड़ खाकर घर से निकलें। या पानी भरा हुआ कलश देखकर घर से निकलें।

Aaj Ka Panchang: आज तृतीया तिथि और दिन मंगलवार है। आज मंगलवार को चतुर्थी होने के कारण अंगारक चतुर्थी का योग बना है। आज के दिन चतुर्थी का व्रत रखकर भगवान गणेश का पूजन करें। रात्रि में चंद्रोदय होने पर चंद्रमा का दर्शन कर अर्घ्य दें, पूजन करें। गणेशजी को दूर्वा डालकर लड्डुओं का नैवेद्य लगाएं और प्रसाद ग्रहण करें। संकटों का नाश होगा। यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
आज का पंचांग
- विक्रम संवत : 2079
- शालिवाहन शके : 1944
- मास : माघ कृष्ण पक्ष
- ऋतु : शिशिर
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : तृतीया दोपहर 12.08 तक
- नक्षत्र : आश्लेषा प्रात: 9 बजे तक पश्चात मघा
- योग : प्रीति प्रात: 11.18 तक
- करण : विष्टि भद्र दोपहर 12.08 तक
- सूर्योदय : 7.10.17
- सूर्यास्त : 5.58.00
- दिनकाल : 10 घंटे 47 मिनट 42 सेकंड
- रात्रिकाल : 13 घंटे 12 मिनट 23 सेकंड
- चंद्रास्त : प्रात: 9.33
- चंद्रोदय : रात्रि 8.55
- आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : धनु
- चंद्र राशि : कर्क प्रात: 9 तक, पश्चात सिंह
- मंगल : वृषभ राशि में
- बुध : मकर में
- गुरु : मीन राशि में
- शुक्र : मकर
- शनि : मकर राशि में
- राहु : मेष राशि में
- केतु : तुला राशि में
- शुभ समय दिन के
- लाभ : प्रात: 11.13 से दोप. 12.34
- अमृत : दोप. 12.34 से 1.55
- अभिजित : दोप. 12.13 से 12.56
- शुभ समय रात्रि के
- लाभ : सायं 7.37 से 9.16
- त्याज्य समय
- राहु काल : दोप. 3.16 से सायं 4.37
- यम घंट : प्रात: 9.52 से 11.13
आज विशेष :
- अंगारक चतुर्थी व्रत, चंद्रोदय रात्रि 8.55
- सर्वार्थसिद्धि योग प्रात: 7.14 से 9.02 तक
- आज का शुभ रंग : लाल, सफेद
- आज के पूज्य देव : श्रीगणेश, चंद्रदेव
- आज का मंत्र : ऊं गणाध्यक्षाय नम:
दिशाशूल
दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा। इसलिए उत्तर की ओर यात्रा करना टालें। आवश्यक हो तो थोड़ा सा गुड़ खाकर घर से निकलें। या पानी भरा हुआ कलश देखकर घर से निकलें।
आज का विशेष उपाय
- आज मंगलवार को चतुर्थी होने के कारण अंगारक चतुर्थी का योग बना है। आज के दिन चतुर्थी का व्रत रखकर भगवान गणेश का पूजन करें। रात्रि में चंद्रोदय होने पर चंद्रमा का दर्शन कर अर्घ्य दें, पूजन करें। गणेशजी को दूर्वा डालकर लड्डुओं का नैवेद्य लगाएं और प्रसाद ग्रहण करें। संकटों का नाश होगा।
- आज के दिन सायंकाल में ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र के 21 पाठ करें। शीघ्र कर्ज से मुक्ति मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications