Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 10 अगस्त 2023, गुरुवार
Aaj Ka Panchang: आज गुरुवार का दिन भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा का दिन है। भगवान विष्णु का पूजन अभीष्ट फलों की सिद्धि देता है। आज के दिन भगवान को पीतांबर पहनाकर पीले पुष्प अर्पित करके आकर्षक श्रृंगार करें। पीले फलों का नैवेद्य लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। अविवाहित युवक-युवतियों को आज के दिन भगवान विष्णु का पूजन करके केले के पेड़ का पूजन भी करना चाहिए।

इससे विवाह की बाधाएं दूर होती हैं। भगवान विष्णु या श्रीकृष्ण को तुलसी दल अर्पित करने से सुख-सम्मान प्राप्त होता है। श्रीकृष्ण के किसी भी मंत्र का जाप करने से दांपत्य जीवन में सुख बना रहता है। प्रेम और आकर्षण प्रभाव में वृद्धि होती है।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : द्वितीय (अधिक) श्रावण कृष्ण पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : दशमी प्रात: 5:05 तक (11 अगस्त)
- नक्षत्र : रोहिणी रात्रि 3:59 तक
- योग : ध्रुव दोप 3:08 तक
- करण : वणिज सायं 4:33 तक
- सूर्योदय : 6:02:32
- सूर्यास्त : 7:01:20
- दिनकाल : 12 घंटे 58 मिनट 48 सेकंड
- रात्रिकाल : 11 घंटे 01 मिनट 34 सेकंड
- चंद्रास्त : दोप 2:31
- चंद्रोदय : रात्रि 1:20
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : कर्क
- चंद्र राशि : वृषभ
- मंगल : सिंह
- बुध : सिंह
- गुरु : मेष
- शुक्र : कर्क (अस्त, वक्री)
- शनि : कुंभ (वक्री)
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 10:55 से दोप 12:32
- लाभ : दोप 12:32 से 2:09
- शुभ : सायं 5:24 से 7:01
- अभिजित : दोप 12:06 से 12:58
रात्रि का चौघड़िया
- अमृत : सायं 7:01 से रात्रि 8:24
- चर : रात्रि 8:24 से 9:47
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 2:09 से 3:47
- यम घंट : प्रात: 6:03 से 7:40
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : पीला
- आज के पूज्य देव : श्री हरि विष्णु
- आज का मंत्र : ऊं नमो भगवते वासुदेवाय












Click it and Unblock the Notifications