Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 8 दिसंबर 2023, शुक्रवार
Aaj Ka Panchang: आज उत्पन्ना एकादशी है। आज के दिन एकादशी का व्रत रखकर भगवान श्रीहरि विष्णु का श्रृंगार-पूजन और रात्रि जागरण करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। जो लोग वर्षभर की एकादशी का व्रत नहीं करते उन्हें भी इस एकादशी का व्रत जरूर करना चाहिए।

इस एकादशी में भगवान विष्णु को बादाम का नैवेद्य लगाया जाता है और प्रसाद के रूप में व्रती को वही ग्रहण करना होता है। जो लोग धन, सम्मान, सुख, संपत्ति की कामना रखते हैं उन्हें इस एकादशी का व्रत अवश्य करना चाहिए।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष
- ऋतु : हेमंत
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : एकादशी दूसरे दिन प्रात: 6:30 तक
- नक्षत्र : हस्त प्रात: 8:52 तक
- योग : सौभाग्य रात्रि 12:03 तक
- करण : बव सायं 5:53 तक, पश्चात बालव
- सूर्योदय : 6:55:55
- सूर्यास्त : 5:40:52
- दिनकाल : 10 घंटे 44 मिनट 56 सेकंड
- रात्रिकाल : 13 घंटे 15 मिनट 41 सेकंड
- चंद्रास्त : दोप 2:21
- चंद्रोदय : रात्रि 3:14
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : वृश्चिक
- चंद्र राशि : कन्या, रात्रि 9:52 से तुला में
- मंगल : वृश्चिक
- बुध : धनु
- गुरु : मेष, (वक्री)
- शुक्र : तुला
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 6:56 से 8:17
- लाभ : प्रात: 8:17 से 9:37
- अमृत : प्रात: 9:37 से 10:58
- शुभ : दोप 12:18 से 1:39
- चर : सायं 4:20 से 5:41
- अभिजित : प्रात: 11:57 से दोप 12:40
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : रात्रि 8:59 से 10:39
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 10:58 से दोप 12:18
- यम घंट : दोप 2:59 से सायं 4:20
आज विशेष :
- उत्पन्ना एकादशी व्रत
- आज का शुभ रंग : सफेद
- आज के पूज्य : श्री हरि विष्णु
- आज का मंत्र : ऊं नमो भगवते वासुदेवाय












Click it and Unblock the Notifications