Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 4 मई 2024, शनिवार
Aaj Ka Panchang: यदि आपके परिवार में किसी को शारीरिक रोग परेशान कर रहे हैं। अनेक इलाज करवाने के बाद भी परेशानी बनी हुई है और रोगों पर अधिक खर्च हो रहा है तो आप आज एक विशेष उपाय करें।
हनुमान मंदिर में सायंकाल प्रदोषकाल में जाकर आटे के पांच दीये जलाएं। उन दीयों में तिल्ली का तेल भरें और थोड़े से काले तिल डालें। वहीं बैठकर सुंदरकांड का पाठ करें।

फिर हनुमानजी को हलवे का नैवेद्य लगाकर कपूर से आरती करें और हनुमानजी की मूर्ति से थोड़ा सा सिंदूर लाकर रोगी के मस्तक और हृदय पर लगा दें। तीन दिन में रोगी स्वस्थ होने लगेगा।
आज का पंचांग, 4 मई 2024, शनिवार
- विक्रम संवत : 2081
- शालिवाहन शके : 1946
- मास : वैशाख कृष्ण पक्ष
- ऋतु : ग्रीष्म
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : एकादशी रात्रि 8:38 तक
- नक्षत्र : पूर्वाभाद्रपद रात्रि 10:06 तक
- योग : ऐंद्र प्रात: 11:02 तक
- करण : बव प्रात: 10:02 तक, पश्चात बालव
- सूर्योदय : 5:53:11
- सूर्यास्त : 6:53:55
- दिनकाल : 13 घंटे 00 मिनट 44 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 58 मिनट 38 सेकंड
- चंद्रास्त : दोप 3:06
- चंद्रोदय : रात्रि 3:40
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य: मेष
- चंद्र: कुंभ, सायं 4:37 से मीन में
- मंगल : मीन
- बुध : मेष
- गुरु : वृषभ
- शुक्र : मेष, अस्त
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- शुभ : प्रात: 7:31 से 9:08
- चर : दोप 12:24 से 2:01
- अमृत : दोप 3:39 से सायं 5:16
- अभिजित : प्रात: 11:58 से दोप 12:50
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : सायं 6:54 से रात्रि 8:16
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 9:08 से 10:46
- यम घंट : दोप 2:01 से 3:39
आज विशेष :
- वरुथिनी एकादशी, वल्लाभाचार्य जयंती
- आज का शुभ रंग : नीला, काला
- आज के पूज्य : हनुमानजी
- आज का मंत्र : ऊं हं हनुमते नम:
- प्रदोष काल : सायं 6:54 से रात्रि 9:06












Click it and Unblock the Notifications