Aaj Ka Panchang 03 March 2024: आज का पंचांग, रविवार

Aaj Ka Panchang 03 March 2024: आज रविवार का दिन भगवान सूर्यदेव के साथ श्रीहरि नारायण का दिन भी है। आज के अपने गुरु द्वारा प्रदत्त मंत्रों का जाप करना चाहिए।

Aaj Ka Panchang

इसके साथ ही श्रीहरि भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करके उन्हें देसी घी से बने हलवे का नैवेद्य लगाना चाहिए। श्री सूक्त, नारायण सूक्त का पाठ करने से सारे संकट दूर हो जाते हैं।

धन, सुख, संपत्ति की प्राप्ति होती है और परिवार में समस्त प्रकार के सुख व्याप्त होते हैं। आज के दिन तांबे के कलश में ताजा जल लेकर उसमें लाल चंदन का पाउडर डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य देने से मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। समाज और परिवार में महत्व बढ़ता है।

आज का पंचांग, 3 मार्च 2024, रविवार

  • विक्रम संवत : 2080
  • शालिवाहन शके : 1945
  • मास : फाल्गुन कृष्ण पक्ष
  • ऋतु : वसंत
  • अयन : उत्तरायण
  • तिथि : सप्तमी प्रात: 8:44 तक, पश्चात अष्टमी
  • नक्षत्र : अनुराधा दोप 3:54 तक
  • योग : हर्षण सायं 5:23 तक
  • करण : बव प्रात: 8:44 तक, पश्चात बालव
  • सूर्योदय : 6:47:18
  • सूर्यास्त : 6:29:56
  • दिनकाल : 11 घंटे 42 मिनट 37 सेकंड
  • रात्रिकाल : 12 घंटे 16 मिनट 30 सेकंड
  • चंद्रास्त : प्रात: 11:17
  • चंद्रोदय : रात्रि 1:25

आज की ग्रह स्थिति

  • सूर्य राशि : कुंभ
  • चंद्र राशि : वृश्चिक
  • मंगल : मकर
  • बुध : मकर, अस्त
  • गुरु : मेष
  • शुक्र : मकर
  • शनि : कुंभ, अस्त
  • राहु : मीन
  • केतु : कन्या

दिन का चौघड़िया

  • चर : प्रात: 8:15 से 9:43
  • लाभ : प्रात: 9:43 से 11:11
  • अमृत : प्रात: 11:11 से दोप 12:39
  • शुभ : दोप 2:06 से 3:34
  • अभिजित : दोप 12:15 से 1:02
  • रात्रि का चौघड़िया
  • शुभ : सायं 6:30 से रात्रि 8:02
  • अमृत : रात्रि 8:02 से 9:34
  • चर : रात्रि 9:34 से 11:06

त्याज्य समय

  • राहु काल : सायं 5:02 से 6:30
  • यम घंट : दोप 12:39 से 2:06

आज विशेष :

  • आज का शुभ रंग : लाल, कत्थई, नारंगी
  • आज के पूज्य : श्री हरि विष्णु
  • आज का मंत्र : ऊं नमो भगवते वासुदेवाय
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+