Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 1 दिसंबर 2023, शुक्रवार
Aaj Ka Panchang: आज शुक्रवार है। शुक्र ग्रह ने एक दिन पहले ही अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश किया है। अपनी राशि में आकर शुक्र शुभ प्रभाव दे रहा है किंतु जिन लोगों की जन्मकुंडली में शुक्र वक्री, नीच राशि में या पाप ग्रहों के साथ बैठा हुआ है उन्हें इसका शुभ प्रभाव नहीं मिल रहा होगा। ऐसी स्थिति वाले लोग आज अपने शुक्र को मजबूत करने के लिए एक विशेष उपाय करें। आज श्वेत वस्त्र पहनें।

गले में स्फटिक की माला पहनें, या स्फटिक का ब्रेसलेट हाथ में पहन सकते हैं। मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं। शुक्र के मंत्र ऊं द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: का एक माला जाप करें। इससे आपका शुक्र मजबूत होगा। चांदी का कोई भी आभूषण अंगूठी या कड़ा पहनकर रखें। इससे भी आपका शुक्र मजबूत होगा।
आज का पंचांग, 1 दिसंबर 2023, शुक्रवार
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष
- ऋतु : हेमंत
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : चतुर्थी दोप 3:30 तक
- नक्षत्र : पुनर्वसु सायं 4:39 तक
- योग : शुक्ल रात्रि 8:01 तक
- करण : बालव दोप 3:30 तक
- सूर्योदय : 6:51:15
- सूर्यास्त : 5:39:48
- दिनकाल : 10 घंटे 48 मिनट 32 सेकंड
- रात्रिकाल : 13 घंटे 12 मिनट 07 सेकंड
- चंद्रास्त : प्रात: 10:24
- चंद्रोदय : रात्रि 9:13
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : वृश्चिक
- चंद्र राशि : मिथुन, प्रात: 10:11 से कर्क में
- मंगल : वृश्चिक
- बुध : धनु
- गुरु : मेष, (वक्री)
- शुक्र : तुला
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 6:51 से 8:12
- लाभ : प्रात: 8:12 से 9:33
- अमृत : प्रात: 9:33 से 10:54
- शुभ : दोप 12:16 से 1:37
- चर : सायं 4:19 से 5:40
- अभिजित : प्रात: 11:54 से दोप 12:37
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : रात्रि 8:58 से 10:37
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 10:54 से दोप 12:16
- यम घंट : दोप 2:58 से सायं 4:19
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : सफेद
- आज के पूज्य : मां लक्ष्मी
- आज का मंत्र : ऊं लक्ष्मीनारायणाभ्यां नम:












Click it and Unblock the Notifications