Ank Jyotish Rashifal 9th June: मूलांक 2 वाले रहें संभलकर, जानिए बाकियों का हाल

Numerology : आज के मूलांक 9 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 7, 8 हैं।

Ank Jyotish Rashifal 9th June

Ank Jyotish Rashifal: आज 9 जून 2023 है। आज का मूलांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है और भाग्यांक 4 है जिसका स्वामी राहु है। आज के दिन सभी मूलांक वाले जातक अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और संयम का पालन करें। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन आपके लिए शुभ है। सोचे हुए सभी कार्य पूरे होंगे। धन-संपदा का आगमन श्रेष्ठ तरीके से होगा। समय का प्रबंधन करना होगा। धैर्य और संयम से रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है अत: सतर्क रहें। मानसिक अशांति पैदा होगी।

  • रेमेडी : आज लाल कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 1, 5

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन आपके पक्ष में तभी रहेगा जब आप अपने क्रोध पर काबू रखेंगे। वाणी का संयम रखें और किसी से अनावश्यक विवाद न करें। पैसा आएगा लेकिन खर्च भी उसी अनुपात में होगा। परिवार के साथ कहीं पर्यटन का अवसर आएगा। सेहत में सुधार आएगा।

  • रेमेडी : आज सफेद कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 2, 1

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

दिन की शुरुआत शुभ समाचार से होगी किंतु मन थोड़ा विचलित रह सकता है। अपने कार्य सुगमता से पूरे करने के लिए चित्त को शांत रखें। आर्थिक संकट कम होगा किंतु पूरी तरह समाप्त नहीं होगा। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा।

  • रेमेडी : आज पीले कागज का चौकोर टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 3, 6

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। व्यर्थ में किसी से विवाद हो सकता है। संपत्ति को लेकर भाई-बंधुओं से उलझन पैदा होगी। इससे मानसिक कष्ट होगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। प्रेम संबंधों में टकराव होगा। पैसों की आवक अच्छी होने के योग हैं।

  • रेमेडी : आज ग्रे रंग का कागज का चौकोर टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 4, 1

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

समय का प्रबंधन करना होगा। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। कार्यों को पूरा करने के लिए मेहतन में कसर न रखें। नौकरीपेशा की जिम्मेदारियों में बदलाव हो सकता है। व्यापारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य और सुखद रहने के योग हैं।

  • रेमेडी : आज हरे रंग के कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 5, 9

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

अपने कार्य स्वयं करें, दूसरों के भरोसे छोड़ेंगे तो काम बिगड़ जाएंगे और पूरे भी नहीं होंगे। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। अपनी वाणी को संयत रखें। पैसों को लेकर बाहरी लोगों से विवाद हो सकता है। शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

  • रेमेडी : आज सफेद रंग के कागज का अष्टकोणीय टुकड़ा जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 6, 4

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज का दिन सामान्य है। कुछ घटनाएं मन को विचलित कर सकती हैं। स्वास्थ्य खराब होने से खर्च भी होगा। परिवार में मेहमान आएंगे। धन का आगमन अच्छा होगा किंतु खर्च भी उसी अनुपात में होगा। आज निर्णय लेने में कठिनाई महसूस होगी।

  • रेमेडी : आज काले रंग का कागज का चतुष्कोणीय टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 7, 1

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। सोचे कार्य समय पर पूरे होंगे किंतु आपको अपना व्यवहार संयमित रखना होगा। परिवार में किसी से विवाद होगा किंतु बात संभल जाएंगी। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। नौकरीपेशा को उन्नति व्यापारियों को लाभ।

  • रेमेडी : आज नीले कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 8, 2

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आपके कार्य आज पूरे होते-होते रह जाएंगे। लेकिन मेहनत से पीछे न हटें। धन की बचत करने के प्रयास करें। खर्च की अधिकता रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। मानसिक कष्ट अनुभव हो सकता है। दांपत्य और प्रेम संबंधों में आज टकराव हो सकता है।

  • रेमेडी : आज लाल कागज का तिकोना टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 9, 1

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+