Ank Jyotish Rashifal 6th June: मूलांक 1 वालों को मिलेगा सम्मान, जानिए बाकियों का हाल

Numerology : आज के मूलांक 6 के मित्र अंक हैं 3, 4, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 1, 2, 7 हैं।

Ank Jyotish Rashifal 6th June:

Ank Jyotish Rashifal: आज 6 जून 2023 है। आज का मूलांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है और भाग्यांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है। सूर्य और शुक्र के प्रभाव से आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए उपलब्धि दिलाने वाला रहेगा। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन मान-सम्मान और पद दिलाने वाला रहेगा। आज जो भी काम करेंगे उसमें आपको उपलब्धि मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। आर्थिक स्थिति उन्नत होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

  • रेमेडी : आज लाल रंग के कपड़े जरूर पहनें।
  • लकी नंबर : 1, 5

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन आपके लिए प्रतिष्ठा दिलाने वाला रहेगा। कार्यों में उन्नति मिलेगी। सामाजिक जीवन में कोई सम्मान मिल सकता है। आर्थिक तंगी दूर होगी। संपत्ति के कार्य तेज गति से होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य में मधुरता आएगी। लाभ होगा।

  • रेमेडी : आज सफेद रंग के कपड़े जरूर पहनें।
  • लकी नंबर : 2, 1

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आपके लिए आज का दिन विशेष है। परिवार के सहयोग से बड़ी परेशानियां दूर होंगी। धन का आगमन होगा। नए निवेश करने के प्रति उत्सुक रहेंगे। सामाजिक जीवन में सम्मान मिलेगा। आजीविका के साधनों में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य ठीक रहने से मन प्रसन्न रहेगा।

  • रेमेडी : आज पीत रंग के कपड़े अवश्य पहनें।
  • लकी नंबर : 3, 2

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

दिन की शुरुआत शुभ समाचार से होगी। किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। व्यापार में अनुबंध कर सकते हैं।

  • रेमेडी : आज ग्रे रंग के कपड़े पहनें लाभ होगा।
  • लकी नंबर : 4, 7

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

दिन शुभ है। सोचे सभी काम पूरे हो जाएंगे और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पुराने निवेश से लाभ अर्जित करेंगे। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा।

  • रेमेडी : आज हरे रंग के कपड़े पहनें।
  • लकी नंबर : 5, 6

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज अपने काम स्वयं करें, दूसरों के भरोसे बैठेंगे तो नहीं कर पाएंगे। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। यदि नया काम प्रारंभ करना चाहते हैं तो दिन शुभ है। नए व्यापारिक अनुबंध करेंगे। आर्थिक संकटों का समाधान परिवार के साथ होने से ही मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

  • रेमेडी : आज चमकीले सफेद रंग के कपड़े पहनना लाभदायक रहेगा।
  • लकी नंबर : 6, 3

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

दिन सामान्य है। कुछ कार्यों को करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी पारिवारिक कारण से अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दांपत्य का टकराव दूर होगा। नए प्रेम संबंध मन प्रसन्न करेंगे।

  • रेमेडी : आज काले रंग के कपड़े पहनें लाभ होगा।
  • लकी नंबर : 7, 8

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज दिन आपका है किंतु अपना व्यवहार संयमित रखना होगा। किसी के दिल को अपने शब्दों से चोट न पहुंचाएं। नौकरी में बदलाव के लिए दिन ठीक है। नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। निवेश से धन अर्जित करेंगे। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा।

  • रेमेडी : आज नीले रंग के कपड़े अवश्य पहनें।
  • लकी नंबर : 8, 7

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन उत्साहजनक रूप से बीतेगा। किसी प्रिय मित्र से भेंट होने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। धन लाभ होगा। भूमि, संपत्ति, वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य में चल रहा मनमुटाव दूर हो जाएगा।

  • रेमेडी : आज लाल रंग के कपड़े पहनें।
  • लकी नंबर : 9, 2

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+