Ank Jyotish Rashifal 5th February 2024 : मूलांक 3 वाले रहेंगे खुश, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 5th February 2024 : आज 5 फरवरी 2024 है। आज का मूलांक 5 है जिसका स्वामी बुध है और भाग्यांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए अति उत्तम और प्रेम बढ़ाने वाला रहेगा।

Ank Jyotish Rashifal

आज के मूलांक 5 के मित्र अंक हैं 1, 3, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 2, 4, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन सुखद व्यतीत होगा। किसी मित्र या प्रेमी की करीबी उत्साह और ऊर्जा से भरा रखेगी। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन आएगा और उसका सही दिशा में निवेश करने की योजना बनेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 6

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन आपका है। जिस काम में हाथ डालेंगे वह पूरा होगा। परिवार और दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखद होगा। अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है। पैसों का सही दिशा में निवेश करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 7

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज मन प्रसन्न रहेगा। आपके द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णयों का सुखद परिणाम मिलने वाला है। आर्थिक संकटों का समाधान होगा। साझेदारी में नए स्टार्टअप प्रारंभ करेंगे। युवाओं को करियर ग्रोथ मिलने वाली है। आज किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है।

  • रेमेडी : आज हल्दी का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 8

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज आपका मन शांत रहेगा। लंबे समय से चल रही परेशानियों का हल आज मिल जाएगा। परिवार और मित्रों से सहयोग मिलेगा। धन लाभ होने से कर्ज मुक्ति कर पाएंगे। स्वास्थ्य में सुधार धीरे ही आएगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग करते समय आज सतर्क रहें।

  • रेमेडी : आज भस्म का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 9

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आप अब तक जिस अनिर्णय की स्थिति में थे वह दूर हो जाएगी। संपत्ति को लेकर चल रहे विवादों का फैसला आपके पक्ष में आएगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। नौकरी में बदलाव करने के लिए आज का दिन सबसे उत्तम दिख रहा है।

  • रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 1

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज आपके सारे काम एक लाइन से पूरे होते जाएंगे। किसी मित्र की बड़ी मदद मिलने वाली है। पुराने साथियों से भेंट भी हो सकती है। पैसा आएगा और उसका सही दिशा में निवेश करेंगे। प्रेम और दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्यगत संकट समाप्त हो जाएगा।

  • रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 2

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज आपको कोई बड़ा निर्णय लेते समय या दूरस्थ जगह की यात्रा करने से पूर्व किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लेनी है। अपने काम दूसरों पर टालने की आदत छोड़नी होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी और व्यवसाय में स्थितियां अनुकूल रहेंगी।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 3

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन आपका है। जिस काम को प्रारंभ करेंगे या जिसे सलाह देंगे वह फलीभूत होगी। अपने सपने साकार होने का समय आ गया है। मेहनत से जुट जाएं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। नए कारोबार में सफलता मिलेगी।

  • रेमेडी : आज चंदन घिसकर मस्तक पर लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 4

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज नई चुनौतियों के साथ नए अवसर भी आने वाले हैं। लंबे समय से जिस काम के पूरे होने की प्रतीक्षा कर रहे थे वह पूरा होने वाला है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम और दांपत्य जीवन में मजबूती आएगी। नए बिजनेस की शुरुआत अच्छी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

  • रेमेडी : आज कुमकुम का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 5

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+