Ank Jyotish Rashifal 4rth February 2024 : मूलांक 2 के लिए दिन अच्छा, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 4rth February 2024 : आज 4 फरवरी 2024 है। आज का मूलांक 4 है जिसका स्वामी राहु है और भाग्यांक 5 है जिसका स्वामी बुध है।

Ank Jyotish Rashifal

आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मिलेजुले फल देने वाला रह सकता है। आज के मूलांक 4 के मित्र अंक हैं 1, 2, 5, 6, 7, 9 और शत्रु अंक 3, 4, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज आपको किसी प्रियजन की कमी महसूस होगी और आप उससे संपर्क करने का प्रयास करेंगे किंतु नहीं हो पाएगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहना होगा। अनिर्णय की स्थिति रहेगी। आर्थिक मसले हल होंगे। सुख-सम्मान प्राप्त करेंगे। परिवार का सहयोग रहेगा।

  • रेमेडी : आज कत्थई रंग का कपड़े पहनें।
  • लकी नंबर : 1, 2

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज के दिन आपके काम अव्यवस्थित तरीके से होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-सामंजस्य बना रहेगा। पैसा आएगा और उसे अपनी सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। संपत्ति-वाहन सुख प्राप्त होंगे। प्रेम प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी और व्यवसाय में लाभ के अवसर आएंगे।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 3

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज आपको अपने परिवार के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। अपने अहंकार और क्रोध को काबू में रखें, रिश्ते खराब हो रहे हैं। नौकरी में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। नए कामकाज सफल होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पैसों की बचत होगी।

  • रेमेडी : आज लाल रंग का रूमाल अपने जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 3, 4

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज आपको किसी प्रियजन से मिलकर अच्छा लगेगा। काम करने के प्रति उत्साहित रहेंगे इसलिए अटके काम पूरे करने के प्रयास भी करेंगे। स्वास्थ्य की कमजोरी दूर होगी। करियर में बदलाव करने के प्रयास सफल होंगे। विद्यार्थियों को विशेष सफलता मिलेगी।

  • रेमेडी : आज लाल रंग का पेन अपने जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 4, 5

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज आप किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। किसी बात का निर्णय नहीं ले पाएंगे। सरकारी सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई उपलब्धि या अनुबंध मिल सकता है। पारिवारिक विवाद दूर करने का प्रयास करें। स्वास्थ्यगत परेशानी आज नहीं रहेगी। यात्राएं होने के योग हैं।

  • रेमेडी : आज लाल रंग की स्याही से कागज पर सूर्य का चिह्न बनाकर अपने जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 5, 6

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन सुखद रहेगा। पारिवारिक समागम होगा। सुख-सामंजस्य से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आजीविका के साधनों से लाभ होगा। उन्नति करेंगे। आज साझेदारी में कोई काम प्रारंभ करें लाभ होगा। मित्रों के साथ यात्राएं होने के योग बनेंगे।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन की माला गले में पहनें।
  • लकी नंबर : 6, 7

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज लौट आएगा। परिवार में सामंजस्य बनाने के प्रयास सफल होंगे। स्वास्थ्यगत समस्या कुछ कम होगी। किंतु आज यात्राओं में सावधानी रखें। किसी से अनावश्यक विवाद हो सकता है। प्रेम टूटेगा।

  • रेमेडी : आज कत्थई कपड़े पहनें।
  • लकी नंबर : 7, 8

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज कुछ मामलों में सावधानी रखनी होगी। परिवार को साथ लेकर चलने का प्रयास करें। प्रेम और दांपत्य जीवन में चल रहा टकराव दूर करने का प्रयास करना होगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। नौकरी में उच्चाधिकारियों से टकराव हो सकता है। सतर्क रहना होगा।

  • रेमेडी : आज गुड़ और गेहूं का दान करें।
  • लकी नंबर : 8, 9

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन सामंजस्यपूर्ण तरीके से व्यतीत करना होगा। पारिवारिक जीवन में आपका महत्व स्वीकार किया जाएगा। नौकरी में बड़े बदलाव की संभावना है। नए काम सफलतापूर्वक संचालित होते रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार आने लगेगा।

  • रेमेडी : आज चंदन का परफ्यूम लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 1
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+