Ank Jyotish Rashifal 31 OCTOBER : मूलांक 9 को मिलेगा प्यार, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 31 OCTOBER: आज 31 अक्टूबर 2023 है। आज का मूलांक 4 है जिसका स्वामी राहु है और भाग्यांक 3 है जिसका स्वामी गुरु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज के मूलांक 4 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 6, 7, 9 और शत्रु अंक 3, 5, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन आपके लिए थोड़ा ठीक बीतेगा। पुराने कष्ट कुछ कम होंगे। परिवार से चल रहा अलगाव दूर होगा। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। जॉब में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं
  • लकी नंबर : 1, 3

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन तनाव मुक्ति का दिन है। परिवार के साथ मेलजोल बढ़ेगा। आपसी सामंजस्य बनेगा। दोस्तों के साथ पर्यटन का अवसर आएगा। प्रेम प्रस्ताव मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन आने के मार्ग खुलने वाले हैं।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 4

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज के दिन आपको कुछ मात्रा में मानसिक परेशानी आ सकती है। भाई बहनों से विवाद होगा। संपत्ति के बटवारे को लेकर विवाद हो सकता है। नौकरी में जिम्मेदारी बदलने वाली है। व्यापार में सामान्य स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

  • रेमेडी : आज हल्दी का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 5

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। पारिवारिक विवाद दूर होगा। दाम्पत्य का संकट कम होगा। जिनके जॉब में दिक्कत है वो दूर होगी। स्वास्थ्य में गड़बड़ी आ सकती है। युवाओं को नए जॉब ऑफर आएंगे। नए काम आज शुरू कर सकते हैं। धन तंगी दूर होगी। दोस्तों के मुलाकात होगी।

  • रेमेडी : आज चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 6

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन सतर्क और सावधान रहने का दिन है। विशेषकर आर्थिक मामलों में ध्यान रखें। नया निवेश करने से आज बचें वरना किसी विवाद में फंस सकते हैं। दूसरों के भरोसे अपने काम न छोड़ें। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार ठीक चलेगा। प्रेम संबंधों में सतर्क रहना होगा। आपके साथ कोई धोखा धडी हो सकती है।

  • रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 7

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज परिवार को वक्त देना होगा। अपने काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें। धन का निवेश करने में सावधानी रखनी होगी। पारिवारिक विवाद दूर करने का प्रयास करे। नौकरी पेशा लोग विवादित स्थिति में फस सकते हैं। जीवन साथी के साथ मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। धन की बचत करने का प्रयास करें

  • रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 8

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज आपको अपने काम दूसरो के सहारे पूरे करने होंगें। भूमि भवन के काम सावधानीपूर्वक निपटाने का प्रयास करें। आर्थिक मसले अटक सकते हैं। काम पूरे करने के लिए दौड़भाग करनी पड़ सकती है। परिवार को साथ लेकर चलने का प्रयास करें। एक दूसरे की मदद करें।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 9

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन शुभ रहेगा। दौड़ भाग का शुभ परिणाम मिलने वाला है। मन में ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार होगा। परिवार का सहयोग बना रहेगा। आर्थिक मसले पर सतर्कता रखनी होगी। नौकरी में बदलाव का समय है। अनजाने व्यक्ति पर एकदम भरोसा न कर लें।

  • रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 1

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज अपने काम और परिवार के बीच तालमेल बनाकर चलना होगा। अनावश्यक खर्च रोकने का प्रयास करें। मानसिक और शारीरिक रूप से आज स्वस्थ रहेंगे। रोग दूर होंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

  • रेमेडी : आज अष्ट गंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 2

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+