Ank Jyotish Rashifal 31 December : मूलांक 3 वालें रहें संभलकर , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 31 December: आज 31 दिसंबर 2023 है। आज का मूलांक 4 है जिसका स्वामी राहु है और भाग्यांक 5 है जिसका स्वामी बुध है।

आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए थोड़ा मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। आज के मूलांक 4 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 6, 7, 9 और शत्रु अंक 3, 5, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
यह पढ़ें: लव राशिफल 2024 : जानिए सभी 12 राशियों का प्यार का भविष्यफल
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
साल का अंतिम दिन आपके लिए मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है किंतु आपको विवादों से दूर रहना होगा। स्वजनों से ही मतभेद हो सकता है। आजीविका के साधनों में श्रेष्ठता हासिल करेंगे। धन का उपयोग अपनी सुख-सुविधाओं पर करेंगे। प्रेम प्रस्ताव स्वीकार करेंगे।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 4
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन सुखद तरीके से व्यतीत होगा। परिवार में महत्व मिलेगा, कार्यस्थल पर सुखद माहौल रहेगा। आपके काम को सराहना मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आर्थिक प्रगति होगी। संपत्ति-वाहन सुख मिलेगा। दांपत्य और प्रेम में वृद्धि होगी। सुख प्राप्त होगा।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 5
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन आपका मनोरंजन में व्यतीत होगा। परिवार और मित्रों के साथ पर्यटन पर जाएंगे। शारीरिक शिथिलता और रोग दूर होने से ऊर्जावान महसूस करेंगे। हालांकि आपको विवादों से दूर रहना होगा। कार्यस्थल पर किसी से टकराव हो सकता है। दांपत्य मधुर बनेगा।
- रेमेडी : आज हल्दी का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 6
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। परिवार में मेहमान आएंगे और उनके साथ कहीं जाना पड़ सकता है। अपने कार्य करने के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। पैसों की बचत करने का प्लान बनाएं। शारीरिक रोग दूर होंगे। मानसिक शांति महसूस करेंगे। प्रेम बढ़ेगा।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 7
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
साल का अंतिम दिन आप समझदारीपूर्ण तरीके से बिताएंगे। काम में मन लगेगा, मन में ऊर्जा और आत्मविश्वास बना रहेगा। आपके प्रेम संबंध आज नई ऊंचाई छू सकते हैं। विवाह की बात बनेगी। नौकरी और व्यापार में उन्नति प्राप्त होगी। परिवार से तालमेल बना रहेगा।
- रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 8
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन परिवार के साथ मनोरंजक तरीके से व्यतीत होगा। पर्यटन और यात्राएं करेंगे। रोगों में कमी आएगी। पैसों की बचत होगी और उसका निवेश करेंगे। नए भूमि, वाहन, संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। नौकरी में बदलाव होगा। बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
- रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 9
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज पारिवारिक मांगलिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। धन संबंधी मामलों में परिवार की सलाह महत्वपूर्ण रहेगी। बिना सोचे-समझे निवेश करना नुकसानदायक हो सकता है। प्रेम और दांपत्य में सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 1
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज परिवारजनों की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। मन को विचलित न होने दें और विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। कारोबारियों का काम ठीक चलेग। दांपत्य का टकराव आज दूर होगा।
- रेमेडी : आज चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 2
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन मंगलकारी रहेगा। परिवार और मित्रों के साथ कहीं पर्यटन पर जाने का अवसर आएगा। धन का आगमन होगा। उत्साह और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। नई नौकरी मन को प्रसन्नता देगी। धन का आगमन होने वाला है।
- रेमेडी : आज कुमकुम का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 3
यह पढ़ें:वार्षिक राशिफल 2023 : जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल












Click it and Unblock the Notifications