Ank Jyotish Rashifal 31 August: मूलांक 4 वाले रहेंगे मौज में , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 31st August: आज 31 अगस्त 2023 है। आज का मूलांक 4 है जिसका स्वामी राहु और भाग्यांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है। सभी अंक वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। मूलांक 4 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 6, 7, 9 और शत्रु अंक 3, 5, 8 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज आपको अपने काम करने के लिए दौड़भाग बहुत करनी पड़ेगी। काम को महत्व नहीं मिलने के कारण मन उदास रहेगा। मित्रों से दूरी मन को अखरेगी। परिवार का सहयोग रहेगा। नौकरी में सामान्य स्थिति रहेगी। व्यापार में लाभ होगा। सेहत ठीक रहेगी।

  • रेमेडी : आज गुलाब का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 2

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

छोटे-छोटे कामों को लेकर दौड़भाग रहेगी। हालांकि परिवार के साथ आज सुखद समय बिताएंगे। पारिवारिक मेलजोल होगा। मंगल उत्सव होगा। खर्च की अधिकता रहेगी। यात्राएं हो सकती हैं। नौकरी में उन्नति होगी। नए अवसर आएंगे। व्यापार ठीक चलेगा।

  • रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 3

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

दिन अनुकूल है। समय और संबंधों का लाभ उठाने का प्रयास करें। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में बदलाव की संभावना है। व्यापार ठीक चलेगा। पैसा आएगा और भौतिक सुविधाओं पर खर्च भी करेंगे। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। युवाओं को नए अवसर मिलेंगे।

  • रेमेडी : आज जैस्मीन का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 4

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

दिन उत्तम है। सारे काम व्यवस्थित तरीके से हो जाएंगे। किसी का सहयोग आज नहीं लेना पड़ेगा। मन सकारात्मकता से भरा रहेगा। पारिवारिक विवादों का निपटारा होगा। नौकरी में बदलाव की संभावना है। नए काम मिलेंगे। मित्रों के साथ काम शुरू करेंगे।

  • रेमेडी : आज केवड़े का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 5

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज कुछ निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है इसलिए परिवार के अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। माता-पिता के सहयोग से बड़ी समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का साथ मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। अविवाहितों के विवाह की बात आज बनने के पूरे चांस हैं।

  • रेमेडी : आज मोगरे का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 6

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज वाहन चलाते समय सावधानी रखनी होगी। कष्ट, चोट, दुर्घटना, अग्निभय हो सकता है। परिवार के साथ रहें, सुरक्षित रहेंगे। अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें। नौकरी में अधिकारियों से टकराव होगा। नए व्यापार प्रारंभ आज न करें तो बेहतर होगा।

  • रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 7

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज का दिन परिवार में मंगल उत्सव में बीतेगा। आपके धैर्य और संयम का शुभ परिणाम मिलने वाला है। संकट का समय बीत गया है इसलिए अब प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक निर्भरता समाप्त होगी। कर्ज मुक्ति होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा। प्रेम संबंध मजबूत होने वाले हैं।

  • रेमेडी : आज कपूर का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 8

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

मन के सारे भ्रम आज दूर हो जाएंगे इससे सटीक निर्णय लेने में मदद मिलेगी। किसी का साथ दिल को सुकून देगा। प्रेम और दांपत्य जीवन के मनमुटाव दूर होंगे। पैसों की तंगी दूर होगी। करियर को ग्रोथ मिलने वाली है। युवाओं को विदेश से आफर आ सकता है।

  • रेमेडी : आज केसर का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 9

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज ऊर्जावान महसूस करेंगे। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। रोग भी दूर होंगे। करियर में ग्रोथ मिलेगी। नए काम प्रारंभ कर सकते हैं। धन आएगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। निवेश से लाभ अर्जित करेंगे। किसी मित्र की अचानक मदद करनी पड़ सकती है।

  • रेमेडी : आज कस्तूरी का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 1

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+