Ank Jyotish Rashifal 30th May: मूलांक 8 वालों के लिए दिन लकी, जानिए बाकियों का हाल

Numerology : आज के मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 4, 7 हैं।

Ank Jyotish Rashifal 30th May

Ank Jyotish Rashifal: आज 30 मई 2023 है। आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है और भाग्यांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है।आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

दिन शुभ रहने वाला है। आज आपकी प्रवृत्ति सात्विक रहेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। पैसों की कमी के कारण आज कोई काम अटकेगा नहीं। नौकरी में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। व्यापार उत्तम तरीके से चलेगा।

  • रेमेडी : आज पक्षियों के लिए पानी का इंतजाम करें।
  • लकी नंबर : 1, 9

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज आप जो काम हाथ में लेंगे वह पूरा होगा। संयम और धैर्य से लोगों का दिल जीत लेंगे। पारिवारिक और दांपत्य जीवन का टकराव दूर होगा। नए प्रेम संबंध परवान चढ़ेंगे। धन की आवक अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आजीविका के साधन प्राप्त रहेंगे।

  • रेमेडी : आज सफेद कबूतरों को दाना-पानी खिलाएं।
  • लकी नंबर : 2, 6

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन पर्यटन और मनोरंजन के बीच बीतेगा। परिवार के साथ पर्यटन का अवसर आएगा। धन की तंगी दूर होगी। कार्य में उन्नति प्राप्त होगी। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन उत्तम है। आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरे रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

  • रेमेडी : आज गाय को पके हुए केले खिलाएं।
  • लकी नंबर : 3, 8

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

धन-सम्मान, सुख-संपत्ति मिलने का दिन है आज। सोचे कार्य सभी पूरे होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

  • रेमेडी : आज काले श्वान को रोटी खिलाएं।
  • लकी नंबर : 4, 7

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन उत्तम है। पूरे दिन आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, इससे कार्यों में सफलता मिलना आसान हो जाएगा। धन तंगी दूर होगी। भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे। जॉब में बदलाव के दिन ठीक है। व्यापार में नए आयाम स्थापित करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • रेमेडी : आज मछलियों को दाना डालें।
  • लकी नंबर : 5, 8

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

दिन शुभ है। सोचे कार्य सभी समय पर पूरे होने के योग हैं। लेकिन नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर थोड़ा संभलकर रहना होगा। आपके प्रतिस्पर्धी कार्य में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। पैसों की आवक अच्छी रहने वाली है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • रेमेडी : आज सफेद गाय को ताजी रोटी खिलाएं।
  • लकी नंबर : 6, 3

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

मन को प्रसन्न रखने के लिए अपने व्यवहार को संयमित रखें। आज के दिन आपको किसी विशेष कार्य से यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जॉब में बदलाव के संकेत हैं। नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

  • रेमेडी : आज पक्षियों के लिए दाना-पानी का इंतजाम करें।
  • लकी नंबर : 7, 5

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

दिन शुभ है इसलिए कार्यों को तेजी से पूरा करने के बारे में विचार करें। अपने काम पूरे करने के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। जॉब में विपरीत स्थिति बन सकती है। व्यापार में स्वयं जुटें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। सिर दर्द होगा।

  • रेमेडी : आज घोड़े को चने खिलाएं।
  • लकी नंबर : 8, 4

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज पूरे दिन दौड़भाग बनी रहेगी। छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए दौड़ना पड़ेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक है। खर्च में कमी आएगी। परिवार के साथ मेलजोल बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।

  • रेमेडी : आज पंछियों या मछलियों को दाना डालें।
  • लकी नंबर : 9, 1

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+