Ank Jyotish Rashifal 30 September : मूलांक 6 को मिलेगी तरक्की , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 30 September: आज 30 सितंबर 2023 है। आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी गुरु है और भाग्यांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए उत्तम वृद्धिकारक रहने वाला है। आज के मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 8 और शत्रु अंक 4, 6, 7, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आप जो काम हाथ में लेंगे वह पूरा होगा। किसी करीबी व्यक्ति के सहयोग से बड़े काम संपन्न हो जाएंगे। परिवार के साथ तालमेल बैठाने में थोड़ी परेशानी आ सकती है लेकिन प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ी भागदौड़ रह सकती है।
- रेमेडी : आज लाल कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 1, 5
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज आप पर आलस्य हावी रहने से काम अटके रह सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण काम भी आज नहीं हो पाएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे। नौकरी में स्थितियां सामान्य रहेंगी। नए व्यापार की रूपरेखा बनेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा।
- रेमेडी : आज सफेद कागज का चंद्राकार टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 2, 6
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज आपको अटके हुए काम करने के प्रति सजग रहना होगा। निजी और प्रोफेशनल लाइफ में तालमेल बनाना होगा। घर-परिवार में मेहमान आ सकते हैं। नौकरी में कद और पद बढ़ने वाला है। आर्थिक सुगमता प्राप्त होगी। मानसिक शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।
- रेमेडी : आज पीले कागज का चौकोर टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 3, 7
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
दिन सामान्य है किंतु किसी से विवाद भी हो सकता है। शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। अपनी योजनाएं किसी के सामने प्रकट न करें। आर्थिक मामलों में सजग रहना होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। नौकरी और व्यवसाय में स्थितियां सामान्य रहेंगी।
- रेमेडी : आज काले कागज का अष्टकोणीय टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 4, 8
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज अपने कार्यों के प्रति गंभीर रहना होगा। कोई व्यक्ति आपको मार्ग से भटकाने का प्रयास करे तो सजग रहें। धन लाभ होगा। संपत्ति सुख की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा निर्णय आज ले सकते हैं। परिवार के साथ मनोरंजक यात्राएं करेंगे। व्यापार में लाभ की संभावना है।
- रेमेडी : आज हरे कागज का तीर के आकार का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 5, 9
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन उन्नतिकारक है। सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। जो काम हाथ में लेंगे उसमें सफलता मिलेगी। नौकरी में बदलाव की संभावना है। प्रमोशन हो सकता है। नए व्यापारिक अनुबंध करेंगे। युवाओं को जॉब के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य में आज सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज गुलाबी कागज का पंचकोणीय सितारा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 6, 1
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएगा। इस मूलांक के अविवाहित लोगों का विवाह संपन्न होगा। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज ले सकते हैं। धन लाभ होगा। संपत्ति सुख प्राप्त होगा।
- रेमेडी : आज धूम्र कागज का अष्टकोणीय टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 7, 2
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज किसी विशेष कार्य से यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। आर्थिक संकट टल जाएगा। नौकरी में बदलाव के साथ उन्नति के योग हैं। नए स्टार्टअप शुरू करेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज नीले कागज का पंचकोणीय टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 8, 3
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
दिन शुभ है। आज कोई काम अटकेगा नहीं। इससे ऊर्जावान बने रहेंगे। पारिवारिक जीवन का संकट दूर होगा। मनभेद दूर होंगे। अविवाहितों के विवाह का प्रस्ताव आएगा। युवाओं को नौकरी के नए विकल्प मिलने वाले हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज लाल कागज का तिकोना टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 9, 4












Click it and Unblock the Notifications