Ank Jyotish Rashifal 2nd February 2024 : मूलांक 3 वाले रहेंगे बहुत खुश, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 2nd February 2024 : आज 2 फरवरी 2024 है। आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है और भाग्यांक 3 है जिसका स्वामी गुरु है।

आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए अति उत्तम रहने वाला है। आज के मूलांक 2 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 7, 8, 9 और शत्रु अंक 3, 5, 6 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत होगा। आपके अटके हुए काम किसी की सहायता से गति पकड़ेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा। हालांकि किसी पारिवारिक बात को लेकर मन थोड़ व्यथित हो सकता है। धन आएगा और उसे अपने सुखों पर खर्च करेंगे।
- रेमेडी : आज सफेद वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 1, 4
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन पूरी तरह आपके पक्ष में रहेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। पारिवारिक स्थिति में सामंजस्य बना रहेगा। आजीविका के साधनों की चिंता दूर होगी। मित्र के सहयोग से नई परियोजना पर काम प्रारंभ करेंगे। पैसा आएगा। प्रेम प्राप्त होगा।
- रेमेडी : आज सफेद रूमाल अपने जेब में रखें।
- लकी नंबर : 2, 5
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन सुखद रहने वाला है। धन की जरूरत पूरी होगी और काम सफलतापूर्वक पूरे हो जाएंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिरता और समन्वय बना रहेगा। स्वास्थ्य का संकट दूर होगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। करियर में उन्नति होने वाली है।
- रेमेडी : आज सफेद कागज का चंद्राकार टुकड़ा अपने पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 3, 6
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन सामान्य रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका महत्व बढ़ेगा और कोई सम्मान भी मिल सकता है। अपने अधीनस्थों का पूरा सहयोग मिलेगा। दूरस्थ प्रदेशों की यात्रा हो सकती है। परिवार में सामांजस्य बनाना होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा।
- रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं प्रभाव बढ़ेगा।
- लकी नंबर : 4, 7
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज आपको पारिवारिक कार्यों से अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। धन और समय का अपव्यय होगा। अपने काम दूसरों के भरोसे छोड़ना नुकसानदायक रहेगा। नौकरी में अस्थिरता रहेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम प्राप्त होगा।
- रेमेडी : आज चावल का दान किसी गरीब को दें।
- लकी नंबर : 5, 8
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन सामान्य है। आपके सारे काम निर्धारित गति से चलते रहेंगे। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। परिवार का साथ और सुख बना रहेगा। नई नौकरी और नए व्यापार की संभावनाएं बन रही हैं। पैसा आएगा और उसे निवेश करेंगे।
- रेमेडी : आज दूध-दही का दान करें।
- लकी नंबर : 6, 9
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज के दिन आपके काम व्यवस्थित तरीके से पूरे होने के योग हैं। किसी पारिवारिक सदस्य का पूरा सहयोग मिलने से बड़े काम भी सुलझ जाएंगे। धन की तंगी दूर होगी संपत्ति संबंधी कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। स्वास्थ्य का विशेषतौर पर ध्यान रखना होगा।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 1
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन व्यवस्थिति तरीके से बिताने के लिए अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखें। कोई विवाद सामने आए तो उससे बचने का प्रयास करें। नौकरी में बदलाव के लिए दिन ठीक है। अपने पार्टनर की भावनाओं को समझें और उसका सहयोग करें। पैस आएगा।
- रेमेडी : आज गुलाब का परफ्यूम लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 2
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। शांत मन से कोई भी काम करें तो सफल होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। स्मार्ट वर्किंग करें। उच्चाधिकारियों से आज टकराव हो सकता है। व्यापार में सुखद समय रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। संपत्ति के काम होंगे।
- रेमेडी : आज सफेद वस्त्र पहनना शुभ रहेगा।
- लकी नंबर : 9, 3












Click it and Unblock the Notifications