Ank Jyotish Rashifal 29 December : मूलांक 6 वालों को होगा धनलाभ , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 29 December: आज 29 दिसंबर 2023 है। आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है और भाग्यांक 3 है जिसका स्वामी गुरु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए सफलतादायक रहने वाला है।

आज के मूलांक 2 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 7, 8, 9 और शत्रु अंक 3, 5, 6 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
यह पढ़ें: मासिक राशिफल: जनवरी 2024 कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए?
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आप किसी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक विवादों से सामना हो सकता है। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे किंतु खर्च की तैयारी भी रहेगी। साझेदारी के कामों से अच्छा लाभ मिलने वाला है।
- रेमेडी : आज केसर की सुगंध का इस्तेमाल करें।
- लकी नंबर : 1, 4
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। शारीरिक रोग दूर होंगे। पारिवारिक विवाद दूर होंगे। संबंधों पर ध्यान देना होगा। नौकरी में मनमुताबिक स्थितियां बनने वाली है। नए काम प्राप्त होंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलने वाला है।
- रेमेडी : आज चमेली की सुगंध का इस्तेमाल करें।
- लकी नंबर : 2, 5
यह पढ़ें: लव राशिफल 2024 : जानिए सभी 12 राशियों का प्यार का भविष्यफल
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन आपका है। पिछले कुछ दिनों से जिन बातों को लेकर परेशान चल रहे हैं उनसे राहत मिलेगी। शारीरिक कष्टों में कमी आएगी। परिवार में सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ सुखद और मनोरंजक यात्राएं करने के योग हैं। करियर में उन्नति मिलेगी।
- रेमेडी : आज केवड़े की सुगंध का प्रयोग करें।
- लकी नंबर : 3, 6
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज आपको किसी को पैसा उधार देने से बचना होगा। धन का सही दिशा में निवेश करें। संपत्ति के विवाद आज नहीं सुलझ पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों का अधिकारियों से विवाद हो सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने से पहले ठीक से विचार करना जरूरी रहेगा।
- रेमेडी : आज कस्तूरी की सुगंध का प्रयोग करें।
- लकी नंबर : 4, 7
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज के दिन आपके अटके काम पूर्णता को प्राप्त हो सकते हैं। संबंधों को लेकर सतर्क रहना होगा। कोई करीबी व्यक्ति आपको हानि पहुंचा सकता है। नए काम प्रारंभ करें किंतु आज लाभ की उम्मीद न रखें। शारीरिक रोग दूर होंगे। पारिवारिक विवाद दूर हो जाएंगे।
- रेमेडी : आज चंपा की सुगंध का प्रयोग करें।
- लकी नंबर : 5, 8
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज के दिन आपको भौतिक सुख प्राप्त होंगे। इस मूलांक की स्त्रियों को कोई उपहार मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आने वाली है। शारीरिक कष्ट कम होंगे। परिवार के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा और मनोरंजक धार्मिक यात्राएं करने के योग बनने वाले हैं।
- रेमेडी : आज कपूर की सुगंध का प्रयोग करें।
- लकी नंबर : 6, 9
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन कुछ सौगातें लेकर आने वाला है। किसी पुराने मित्र से भेंट होगी। धन संपत्ति को लेकर बड़े निर्णय आज ले सकते हैं। कारपोरेट क्षेत्र से जुड़े लोगों की उन्नति होगी। व्यापार सामान्य से तेज गति से चलेगा। प्रेम संबंधों में थोड़ा टकराव हो सकता है।
- रेमेडी : आज कस्तूरी या चंदन की सुगंध का प्रयोग करें।
- लकी नंबर : 7, 1
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज आपके अधिकांश काम पूरे होने के योग हैं। लंबे समय से किसी मित्र से बात करने का प्रयास कर रहे हैं तो वह स्वयं आपके पास चला आएगा। शारीरिक रोग दूर होंगे। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। युवा वर्ग नए काम प्रारंभ करें लाभ होगा। धन का आगमन होगा।
- रेमेडी : आज लोबान की सुगंध का प्रयोग करें।
- लकी नंबर : 8, 2
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन आपका है। आपके संबंधों में मजबूती आएगी। शारीरिक रोगों से राहत मिलेगी। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार में लाभ होगा। धन आएगा किंतु पारिवारिक कार्यों पर खर्च भी करेंगे। यात्राएं हो सकती हैं।
- रेमेडी : आज लाल चंदन की सुगंध का प्रयोग करें।
- लकी नंबर : 9, 3
यह पढ़ें: यह पढ़ें:वार्षिक राशिफल 2023 : जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल












Click it and Unblock the Notifications